बॉलीवुड के जिस हैंडसम हीरो की हम बात कर रहे हैं, वो जुगल हंसराज हैं. इस एक्टर के लुक के आगे कई एक्टर्स फीके लगते थे. करियर की शुरुआत भी काफी अच्छी रही. बता दें कि जुगल हंसराज ने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'मासूम' से की थी. एक्टर अपने लुक्स और स्टाइल के चलते भी ऑडियंस को काफी पसंद आया. जुगल ने 'झूठा सच', 'लोहा', 'द डॉन' सहित कई फिल्मों में काम किया. एक समय उन्होंने एक साथ 40 फिल्में साइन कर ली थीं. डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की उनके पीछे लाइन लगी रहती थी. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके फैंस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. दरअसल, सलमान खान के जन्मदिन पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा. बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लाइट्स के जरिए सलमान के मशहूर किरदारों की तस्वीरें दिखाई गईं. इसके साथ लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे भाई.’ इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का आज जन्मदिन है. सलमान आज अपना 60वां जन्मदिन दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी. इस फिल्म में उन्होंने रेखा के छोटे देवर का किरदार निभाया था. इसके अगले साल ही सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सलमान ने अपने 37 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जल्द ही सलमान फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ से पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं.
वहीं, दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ धमाला मचा रही है. फिल्म ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 648.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक 1003 करोड़ के नोट छाप लिए हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 12.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
साउथ इंडियन सिनेमा की कई फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अपनी दमदार कहानियों और लाजवाब सस्पेंस के जरिए फैंस को ये फिल्में खूब पसंद आती हैं. हालांकि हम आपको ओटीटी पर मौजूद ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सस्पेंस बहुत जबरदस्त है. अक्सर लोग हॉलीवुड की मर्डर मिस्ट्री या जासूसी फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन साउथ की इन 5 फिल्मों को देख आप चौंक जाएंगे. इन फिल्मों में से 3 तो आपको हिंदी में YouTube पर ही मिल जाएंगी. इनकी कहानी आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का जैसे ही टीजर रिलीज हुआ था तो फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था. हालांकि अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है. बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट 1997 में आया था और ऑडियंस को खूब पसंद आया था. जहां 'बॉर्डर' का मशहूर गाना 'संदेशे आते हैं' इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग इसे गुनगुनाते नजर आते हैं. हालांकि अब इस देशभक्ति गाने का नाम बदला जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर...
साल 2026 में कई फिल्में रिलीज होनी हैं. साल शुरु होने से पहले ही कुछ फिल्मों की रिलीज डेट जारी कर दी गई हैं. ऐसे में सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रहीं थीं. हालांकि अब 'अल्फा' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है. यानी की अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान और आलिया की फिल्मों की टक्कर नहीं होगी. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब आलिया की इस फिल्म की रिलीज डेट बदली गई हो. इससे पहले भी इसे बदल कर आगे किया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर...
सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर में सलमान खान आर्मी की वर्दी में दिख रहे हैं और अपने जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
दृश्यम 3 के मेकर्स ने अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने को लेकर लीगल नोटिस भेजा है. क्योंकि मेकर्स का कहना है कि एक्टर के इस फैसले के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने ये भी कंफर्म किया है कि अक्षय की जगह अब फिल्म में जयदीप अहलावत ने ले ली है.यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके फैंस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. दरअसल, सलमान खान के जन्मदिन पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा. बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लाइट्स के जरिए सलमान के मशहूर किरदारों की तस्वीरें दिखाई गईं. इसके साथ लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे भाई.' इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DSwDGJ2Ca-p/?utm_source=ig_web_copy_link
मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से तारा सुतारिया और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एपी ढिल्लों बीच कॉन्सर्ट में तारा को किस करते हैं, जिस पर तारा के बॉयफ्रेंड वीर काफी अजीब रिएक्शन देते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
https://www.instagram.com/reel/DSv3Y7pjy3n/?utm_source=ig_web_copy_link
रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचा रही है. फिल्म ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 648.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक 1003 करोड़ के नोट छाप लिए हैं.
https://www.instagram.com/p/DSuSROpgTBn/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने परिवार से पहले पैपराजी के साथ अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिससे उन्होंने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया. लोग सलमान खान के बड़े दिल की लोग तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
https://www.instagram.com/reel/DSvN6gUDJJN/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 12.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
https://www.instagram.com/reel/DSrqGqFChQD/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का आज जन्मदिन है. सलमान आज अपना 60वां जन्मदिन दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी. इस फिल्म में उन्होंने रेखा के छोटे देवर का किरदार निभाया था. इसके अगले साल ही सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सलमान ने अपने 37 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जल्द ही सलमान फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' से पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/DN3h6Jg0Fub/?utm_source=ig_web_copy_link