Entertainment News LIVE Update in Hindi: सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. एक तरफ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ है, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’. 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली ‘अल्फा’ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल, कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया कि यश राज फिल्म्स (YRF) अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करेगी. केआरके के अनुसार, YRF ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें आशंका है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. केआरके ने अपने X पर पोस्ट शेयर करके ये दावा किया है.
इसके अलावा आज एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया सचदेव का भी जन्मदिन है. प्रिया सचदेव इस साल अपना 50वां जन्मदिन मना रही है. प्रिया सचदेव एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के अलावा एक इंडियन-अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं. पिछले कुछ वक्त से प्रिया अपने दिवंगत पति संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में है.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
Related