Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे मजबूर किया गया’, Bollywood छोड़ने पर Priyanka Chopra ने किया खुलासा, बोलीं-‘मैं कभी नहीं चाहती थी’

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड छोड़ा था और साल 2012 में हॉलीवुड में शुरुआत की थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ने को लेकर बात की है.

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वह अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन किया है और हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि उन्होंने हिंदी सिनेमा को करियर के पीक पर छोड़ दिया था और नए सिरे से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए विदेश चली गईं थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ने और हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने को लेकर बात की है.

बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका

दरअसल, फर्स्टपोस्ट के साथ इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में बात की है. प्रियंका ने कहा, ” मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी. जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी, तो कई ऐसे कारणों को लेकर मुझे लगा मैं लिमिटेड हूं. मैं आगे बढ़ना चाहती थी. मुझ पर ऐसे मौके ढूंढने का दबाव डाला गया, जो आर्टिस्ट के तौर पर मेरे लिए एक्साइटिंग हो. मैं अमेरिका में काम करने लगी. और अब मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद मुझे सच में अमेजिंग काम चुनने का मौका मिल रहा है और यह कभी आसान नहीं है.”

---विज्ञापन---

हॉलीवुड और बॉलीवुड के कल्चर पर प्रियंका ने कही ये बात

प्रियंका ने आगे कहा, ” मुझे अपनी इंडियन फिल्में बहुत पसंद है. मैं फिर से वाराणसी, इंडिया वापस आकर बहुत खुश हूं और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. मैं कभी नहीं चुना. मुझे लगता है कि मैं दोनों वर्ल्ड में हूं और मुझे दोनों इंडस्ट्रीज में काम करने में मजा आता है. दोनों में काम करना काफी चीजों में अलग है, जैसे कि कल्चर अलग होता है, लेकिन अब मेरा दिमाग दो अलग-अलग तरीकों से काम कर सकता है. इसलिए यह सच में एक अनोखी, कमाल और मजेदार चीज है.

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर

बता दें कि साल 2012 में प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने टीवी शो क्वांटिको में लीड रोल किया था. इसके बाद वह बेवॉच, द मैट्रिक्स रिसरेक्शन जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा बतौर लीड रोल उन्होंने सिटाडेल, हेड्स ऑफ स्टेट और कार्ल अर्बन में काम किया. फिलहाल वह द ब्लफ को लेकर चर्चा में है.

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

काम को लेकर बात करें तो प्रियंका जल्द ही द ब्लफ में नजर आएंगी, जो कि 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म वाराणसी में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे. फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 में होगी शाहरुख खान की एंट्री! जानें कब से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola