---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: मम्मी बनने के बाद पहली बार पति विक्की कोशल के साथ दिखीं कैटरीना कैफ, तस्वीरें हुई वायरल

Entertainment in Hindi LIVE: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को मां बनने के महीनों बाद हाल ही में अपने पति विक्की कौशल के साथ देखा गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था, जिसके बाद वो लाइमलाइट से गायब हो गई थी. लेकिन मां बनने के महीनों बाद हाल ही में कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ दिखाई दी है. हाल ही में इस पावर कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया और उन्होंने एक साथ पैपराजी के लिए पोज दिए. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें कैटरीना और विक्की दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. कैटरीना और विक्की की ये तस्वीरें देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

आज साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन है. एक्ट्रेस इस साल अपना 43वां सेलिब्रेट कर रही हैं. तृषा ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘जोड़ी’ में सपोर्टिंग रोल से की थी. इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस करियर की नई शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें ’96’, ‘खट्टा मीठा’, ‘नमो वेंकटेसा’, ‘मोहिनी’, ‘पोन्नियिन सेल्वन: I’ और ‘विदमुयार्ची’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

रितेश देखमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कलेक्शन की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अपने पहले वीकेंड पर कुल 33.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 40.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने तीसरे दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये का ही व्यापार किया हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:46 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News: मंडे को धड़ाम से गिरी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले दिन अपनी जबरदस्त ओपनिंग से फिल्म ने शानदार शुरुआत की. लेकिन अब इस फिल्म की कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है. रिलीज के पहले मंडे यानी चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है....पूरी खबर पढे़ं

19:35 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News: Met Gala 2026: भारत में कब-कहां लाइव देख सकेंगे मेट गाला?

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2026 की शुरुआत इस साल 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगी. हर बार की तरह इस बार भी इसकी थीम कुछ अलग और अनोखी होने वाली है. इस इवेंट में विदेशी सेलेब्स से लेकर भारतीय सेलेब्स भी हिस्सा लेने वाले हैं. हर साल की तरह ऐश्वर्या राय से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण भी इसमें शामिल होंगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं शो से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में कि इसे भारत में कब और कहां लाइव देख सकते है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

19:15 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News: OTT पर महीनेभर से तहलका मचा रही ये वेब सीरीज

ओटीटी पर मौजूद ये सीरीज करीब एक महीने से ट्रेंड कर रही है. ड्रामा और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. महीनेभर से ये सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. एक ऐसी वेब सीरीज जिसकी कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. इसकी रिलीज को एक महीने का वक्त गुजर चुका है. आइए इसके बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

19:00 (IST) 4 May 2026

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पोस्ट किया है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी की जीत पर खुशी जताई और CRPF को धन्यवाद भी कहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

18:29 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News: विदेशों में भी कमाल कर रही ‘भूत बंगला’

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए 17 दिन बीत चले हैं. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर पर फिल्म धांसू कमाई कर रही है. हाल ही में आई फिल्म राजा शिवाजी और एक दिन भी इस फिल्म की रफ्तार रोक नहीं पा रहीं...पूरी खबर पढ़ें

17:12 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News:माथे पर तिलक लगाए, हाथ जोड़ Thalapathy Vijay ने फैंस को कहा शुक्रिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने इस साल तमिलनाडु के इलेक्शन में हिस्सा लिया था और उनके फैंस ने हर बार की तरह इस बार भी उनका साथ दिया. एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेने के बाद तिमलगा वेट्री कजगम (TVK) पार्टी का ऐलान किया था और इसी के साथ उन्होंने इस साल इलेक्शन लड़ा और शानदार प्रदर्शन किया. वहीं अब एक्टर जीत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DX55hkIThFP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:30 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News: Thalapathy Vijay के फैन को लगा सदमा, एक्टर की हार के डर से काट लिया गला

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की हार की अफवाहें सुनने के बाद उनके एक फैन ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि यह घटना कृष्णागिरी में मतगणना शुरू होने से पहले हुई. 28 साल के फैन को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह फिलहाल निगरानी में है. शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी कई सीटों पर आगे चल रही है.

https://www.instagram.com/p/DX6ObN2gY-7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:15 (IST) 4 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘एक दिन’ की कमाई मामूली बढ़त

जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने तीसरे दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये का ही व्यापार किया हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXuFQp2iK5J/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:09 (IST) 4 May 2026
Entertainment Live News:Prince Narula की पार्टी में Baseer Ali ने पकड़ी पपराजी की गर्दन, Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंस बसीर अली एक पपराजी की गर्दन पकड़कर उसके साथ हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को देख लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ऐसा क्या हुआ जो बसीर को ये कदम उठाना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:04 (IST) 4 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की धुआंधार कमाई जारी

रितेश देखमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कलेक्शन की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अपने पहले वीकेंड पर कुल 33.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 40.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DW-tz5CCFqL/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:03 (IST) 4 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन आज

आज साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन है. एक्ट्रेस इस साल अपना 43वां सेलिब्रेट कर रही हैं. तृषा ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘जोड़ी’ में सपोर्टिंग रोल से की थी. इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस करियर की नई शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें ’96’, ‘खट्टा मीठा’, ‘नमो वेंकटेसा’, ‘मोहिनी’, ‘पोन्नियिन सेल्वन: I’ और ‘विदमुयार्ची’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DV3Ro3RDFY6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:40 (IST) 4 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: मम्मी बनने के बाद पहली बार पति विक्की कोशल के साथ दिखीं कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था, जिसके बाद वो लाइमलाइट से गायब हो गई थी. लेकिन मां बनने के महीनों बाद हाल ही में कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ दिखाई दी है. हाल ही में इस पावर कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया और उन्होंने एक साथ पैपराजी के लिए पोज दिए. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें कैटरीना और विक्की दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. कैटरीना और विक्की की ये तस्वीरें देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DX52pi6z8-_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: May 04, 2026 10:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.