---विज्ञापन---

Krishnavataram Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में चला भगवान कृष्ण का जादू, 6 दिनों में ‘कृष्णावतारम’ ने की बंपर कमाई

Krishnavataram Box Office Collection Day 6: हाल ही में रिलीज हुई माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Krishnavataram Part 1 The Heart Box Office Collection Day 6
Krishnavataram Part 1 The Heart Box Office Collection Day 6

Krishnavataram Box Office Collection Day 6: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. भूत बंगला, राजा शिवाजी, दादी की शादी, एक दिन और मैं एक्टर नहीं हूं जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम’ की बात ही अलग है. हार्दिक गज्जर के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है और कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. आइए इसकी कमाई के बारे में जानते हैं.

‘कृष्णावतारम’ ने जीता दर्शकों का दिल

7 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट’ एक शानदार मायथोलॉजिकल मूवी है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिनेमाघरों में इसकी कहानी ने धूम मचा दी है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार बिजनेस करती नजर आ रही है. इस मूवी को लेकर कोई खास प्रमोशन देखने को नहीं मिला. लेकिन रिलीज के बाद इसकी जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी हो रही है. इसकी शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

---विज्ञापन---
Krishnavataram Box Office Collection Day 6

6 दिनों में ‘कृष्णावतारम’ ने की बंपर कमाई

बात करें इसकी कमाई की तो रिलीज के छठे दिन भी कृष्णावतारम ने शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णावतारम पार्ट-1 ने अबतक करीब 1.59 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹12.29 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹10.31 करोड़ हो गया है. इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में साफ नजर आता है कि कृष्णावतारम की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं और ये मूवी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म कृष्णावतारम त्रयी का पहला पार्ट है. इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी वेद व्यास द्वारा लिखित हिंदू संस्कृत ग्रंथ ब्रह्म वैवर्त पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान कृष्ण के राधा से वियोग के बाद और उनकी पत्नी रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन की घटनाओं को दिखाया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 10:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.