---विज्ञापन---

Suraj Nambiar पर लगे Mouni Roy को धोखा देने के आरोप? तो डायवोर्स की खबरों के बीच पति ने परेशान होकर डिलीट किया इंस्टाग्राम!

सोशल मीडिया पर लगातार मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी खबरों में बनी हुई है. इतना ही नहीं उनके डायवोर्स की खबरें सामने आ रही हैं. इन सभी के बीच अब एक्ट्रेस के पति सूरज नांबियार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Mouni Roy-Suraj Nambiar (2)
Mouni Roy-Suraj Nambiar (2)

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस हमेशा ही अपने पति सूरज के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन बीते कुछ वक्त से वह उनके साथ किसी भी तरह की फोटो पोस्ट नहीं कर रही है. जिसके बाद फैंस ने नोटिस किया कि दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं. जिसके बाद दोनों के तलाक की अफवाहें भी उड़ने लगीं. इस पूरे बवाल के बीच अब सूरज नांबियार ने एक बड़ा फैसला लिया है.

सूरज ने डिलीट किया इंस्टाग्राम

दरअसल, सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. उनका अकाउंट अब इंस्टाग्राम पर शो नहीं हो रहा है. इतना ही नहीं सूरज पर लगातार धोखा देने का भी आरोप लग रहा है. एबीपी न्यूज के शो सास बहू और साजिश के सोर्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सूरज नांबियार ने कथित तौर पर मौनी रॉय को धोखा दिया है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने फेम और लाइमलाइट पाने के लिए एक्ट्रेस का इस्तेमाल किया और उनके पैसों का भी फायदा उठाया है. हालांकि इन दावों को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और ना ही पूरे मामले पर मौनी और सूरज ने रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

मौनी और सूरज ने किया एक दूसरे को अनफॉलो

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरें तब शुरू हुईं जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की भी खबरें उड़ने लगीं. इतना ही नहीं मौनी रॉय की दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

---विज्ञापन---

2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी

मौनी और सूरज की शादी साल 2022 में गोवा में हुई थी. कपल की शादी बंगाली और मलयाली रीति रिवाजों से हुई थी. दोनों ही शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. कपल की शादी को चार हो गए हैं. वहीं, सूरज नांबियार एक दुबई स्थित बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- प्यार बकवास… क्या सपना चौधरी के पति संग रिश्ते में आई दरार? डांसर के बयान से मची हलचल

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 07:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.