---विज्ञापन---

बंगाल में BJP की जीत पर खुशी से झूमी Anupamaa, जानें रूपाली गांगुली ने किसको कहा धन्यावाद?

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पोस्ट किया है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी की जीत पर खुशी जताई और धन्यवाद भी कहा. तो चलिए जानते हैं उन्होंने किसे धन्यवाद कहा है.

Rupali ganguly
Rupali ganguly

रुपाली गांगुली टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह घर-घर अपने टीवी शो अनुपमा को लेकर पहचानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपने इस शो के कारण और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में रूपाली ने बीजेपी की पार्टी ज्वाइन की थी और इस बीच आज बंगाल के इलेक्शन का रिजल्ट आना था. जहां पर बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है. इस जीत को लेकर अब रूपाली ने रिएक्ट किया है.

रूपाली ने CRPF को कहा धन्यवाद

दरअसल, रूपाली ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बंगाल ने भय पर लोकतंत्र को चुना. तमाम चुनौतियों के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों को हार्दिक धन्यवाद. जय सीआरपीएफ.

---विज्ञापन---

रूपाली के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट्स

वहीं, एक्ट्रेस का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वह अगली कंगना बनने की कोशिश कर रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसको प्लीज टिकट दे दो बीजेपी वालों. वहीं, एक और यूजर ने कहा, “ईसीआई और सीआरपीएफ दोनों ने अपनी पूरी क्षमता से काम किया. उन्हें सलाम और बंगाल की जनता, सच्ची लोकतंत्र को सलाम.

---विज्ञापन---

कौन है रूपाली गांगुली?

आपको बता दें कि रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वह सालों से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं. हालांकि उन्हें राजन शाही के शो अनुपमा से पहचान हासिल हुई है. यह शो कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस शो के बाद से रूपाली भी टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस शो के लिए 3 से ₹3.5 लाख के बीच फीस चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपनी फोटोज वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रहा Dhurandhar 2 का क्रेज, तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.