---विज्ञापन---

“Alia Bhatt क्यों..Aishwarya Rai क्यों नहीं…?” आग-बबूला हुए एक्ट्रेस के फैंस, खूब सुनाई खरी-खोटी!

Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक खूब चर्चा में है, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस नाराज़ नजर आ रहे हैं। दरअसल, L'Oréal Paris के नए वीडियो में आलिया का पोस्टर दिखा, लेकिन ऐश्वर्या गायब रहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 12, 2026 19:06
Share :
Aishwarya Rai

Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पेस्टल ग्रीन फ्लोरल आउटफिट में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं, जिसके बाद उनके लुक की हर तरफ चर्चा होने लगी। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कान्स और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता काफी पुराना और खास रहा है। साल 2004 से वो L’Oréal Paris की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान्स रेड कार्पेट पर नजर आती रही हैं। उनके हर लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में लोरियल पेरिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कान्स के मशहूर Hôtel Martinez में कई इंटरनेशनल स्टार्स के पोस्टर्स दिखाई दिए। वीडियो में आलिया भट्ट का पोस्टर नजर आया, लेकिन ऐश्वर्या कहीं दिखाई नहीं दीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 07:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.