Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: Toxic से सामने आया कियारा आडवाणी का लुक, पोस्टर देख बढ़ी फैंस की धड़कन

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का जन्मदिन है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi LIVE
Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है. नए पोस्टर में कियारा ‘नादिया’ के लुक में ऑडियंस के दिलों की धड़कन बढ़ रही है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म ‘लव 86’ से की थी. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें ‘इल्जाम’, ‘ मरते दम तक’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’, ‘दरिया दिल’, ‘ घर घर की कहानी’, ‘स्वर्ग’और ‘हम’ जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन पिछले कुछ सालों से गोविंदा फिल्मों से दूर हैं. वहीं, आज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. तमन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद साल 2006 में फिल्म ‘केडी’ से तमन्ना ने तमिल सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने साउथ की लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में किया. लेकिन साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबाली’ ने तमन्ना भाटिया को दुनियाभर में फेमस कर दिया हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने 16वें दिन 33.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 516.50 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ रहा. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने दूसरे दिन भारत में 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक पर कुल 41.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
16:21 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News: अपने दूसरे बेटे को देखने के लिए बेताब Bharti Singh, वीडियो वायरल

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने डिलीवरी के बाद पहली बार अपना व्लॉग शेयर किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

13:47 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Toxic से सामने आया कियारा आडवाणी का लुक

सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है. नए पोस्टर में कियारा ‘नादिया’ के लुक में ऑडियंस के दिलों की धड़कन बढ़ रही है.

https://www.instagram.com/p/DSg53hqDAiZ/?utm_source=ig_web_copy_link

13:03 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Avatar 3’ की कमाई

हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने दूसरे दिन भारत में 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक पर कुल 41.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DQmoptVEUPU/?utm_source=ig_web_copy_link

11:44 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कार एक्सीडेंट पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने साथ हुए सड़क हादसे पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी. नोरा ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस हादसे में उनके सिर में चोट लगी है. नोरा कहा, 'मेरा सिर कार की खिड़की से टकरा गया.' पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DSfjZVhikdB/?utm_source=ig_web_copy_link

10:52 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'Dhurandhar' का तूफान जारी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने 16वें दिन 33.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 516.50 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ रहा.

https://www.instagram.com/reel/DSeUNBJjJsx/?utm_source=ig_web_copy_link

09:28 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: तमन्ना भाटिया का जन्मदिन आज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. तमन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद साल 2006 में फिल्म ‘केडी’ से तमन्ना ने तमिल सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने साउथ की लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में किया. लेकिन साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबाली’ ने तमन्ना भाटिया को दुनियाभर में फेमस कर दिया हैं.

https://www.instagram.com/reel/DSZ9utwkiEE/?utm_source=ig_web_copy_link

08:24 (IST) 21 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 62 साल के हुए एक्टर गोविंदा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म ‘लव 86’ से की थी. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें ‘इल्जाम’, ‘ मरते दम तक’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’, ‘दरिया दिल’, ‘ घर घर की कहानी’, ‘स्वर्ग’और ‘हम’ जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन पिछले कुछ सालों से गोविंदा फिल्मों से दूर हैं.

https://www.instagram.com/p/DRrrui9jDkr/?utm_source=ig_web_copy_link

22:07 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: Amazon Prime पर देखें 5 ऐसी सीरीज जो होश उड़ा देंगी!

अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं और कॉमेडी का तड़का भी आपको पसंद आता है तो आपके लिएअमेजन प्राइम वीडियो पर कई सीरज मौजूद हैं. यहां आपको हर तरह का मसाला और ड्रामा देखने को मिलेगा. हम आपको आज Amazon Prime Video पर मौजूद 5 ऐसी वेब सीरीज और ड्रामा के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको फैमिली ड्रामा, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी भी मिलेगी. इन सीरीज को देखकर आपका बीच में अपनी जगह से उठने का मन नहीं करेगा. हर सीन आपको बांधकर रखेगा. इसलिए ये सीरीज हर किसी की वॉचलिस्ट में टॉप पर रहती हैं. यहां पढ़े पूरी खबर...

21:23 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: सलमान-अक्षय नहीं, ये है भारत का सबसे पॉपुलर एक्टर

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर इस चीज को लेकर बहस छिड़ती रहती है कि आखिर देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है? हालांकि यहां बात नेटवर्थ से नहीं होती है, बल्कि ऑडियंस से होती है कि दर्शक किसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि पहले यह मुकाबला सिर्फ बॉलीवुड के एक्टर्स तक ही सीमित रहता था, लेकिन अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने इसमें अपनी धमक जमाना शुरु कर दिया है. बता दें कि 'ऑरमैक्स मीडिया' हर महीने एक सर्वे रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें जनता की पसंद के हिसाब से बताया जाता है कि सबसे पॉपुलर एक्टर्स कौन हैं. बता दें कि नवंबर में इस लिस्ट में पहले पायदन पर साउथ का सुपरस्टार है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

20:31 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: तमन्ना भाटिया की फीस जान उड़ जाएंगे होश

Tamannaah Bhatia Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया 21 दिसंबर को अपना 36वां जन्मिदन मनाएंगी. वो आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं. वो एक मूवी और आइटम डांस के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं.यहां पढ़े पूरी खबर...

18:26 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: अक्षय कुमार के साथ 6 साल बाद नजर आएगी ये एक्ट्रेस

फिल्मी पर्दे पर करीब 6 साल बाद ऑडियंस को एक पुरानी जोड़ी देखने को मिलेगी. बता दें कि अक्षय के साथ 6 साल बाद जो एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है, वो विद्या बालन है. ऑडियंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. बता दें कि हे बेबी (2007), भूल भुलैया (2007) और मिशन मंगल (2019) जैसी फिल्मों में इन दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:04 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: साल 2025 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

साल 2025 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा पहले नंबर पर है. वो एक फिल्म के लिए लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये फील लेती हैं. यहां पढ़े पूरी खबर...

16:44 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: बैन के बाद भी पाकिस्तान में Dhurandhar का क्रेज

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म का क्रेज ऐसा है कि पाकिस्तान में बैन के बाद भी इस मूवी को पायरेसी के जरिए देखा जा रहा है. यह पाकिस्तान की मोस्ट पायरेटेड फिल्म बन गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:18 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News Live: धर्मेंद्र का अनदेखा वीडियो फिल्म इक्कीस के सेट से बॉबी देओल ने किया शेयर

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था और उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस है, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं हाल ही में बॉबी देओल ने धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस के सेट से उनका अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के बारे में बात करते हुए और मूवी का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.

12:47 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सिंगर B Praak के घर गूंजी किलकारी

बॉलीवुड के फेमस सिंगर बी प्राक एक बार फिर पापा बन गए है. उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने हाल ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. बी प्राक ने नन्हे लाडले की तस्वीर शेयर की और उसका नाम भी रिवील किया. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DScblIjER9J/?utm_source=ig_web_copy_link

11:17 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर Srinivasan का निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर श्रीनिवासन का आज निधन हो गया है. उन्होंने 69 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर...

10:30 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 41 साल की हुईं एक्ट्रेस संजीदा शेख

टीवी से फिल्मों में आई एक्ट्रेस संजीदा शेख का भी जन्मदिन है. ‘हीरामंडी’ की वहीदा आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. संजीदा शेख ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘तैश’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DRTsmJODSQv/?utm_source=ig_web_copy_link

09:59 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar’ की धुआंधार कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 15वें दिन 22.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 483 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 737.5 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DSbstazDOfN/?utm_source=ig_web_copy_link

08:02 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 55 साल के हुए एक्टर सोहेल खान

बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान का आज जन्मदिन है. सोहेल खान फेमस राइटर सलीम खान के छोटे बेटे और सलमान खान के भाई हैं. सोहेल खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1997 में आई फिल्म 'औजार' से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की. हालांकि, एक्टिंग में अपना करियर फ्लॉप साबित हुआ.

https://www.instagram.com/p/DSEnIIijFV7/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Dec 20, 2025 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.