---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को मिला स्टेट अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया

Entertainment News in Hindi LIVE: दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले एक बड़ा खुलासा किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने पहला तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड जीतने पर फैंस का शुक्रिया अदा किया. जहां आज चेन्नई के कलैवनार आरंगम में ऑफिशियल सेरेमनी हुई. बता दें कि एक्ट्रेस को 2017 में आई तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पांबू सट्टई’ में अपनी दमदार एक्टिंद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में पोस्ट करके जानकारी दी.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी और पैसे मांगने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक्टर को धमकी देने वाले शख्स को बेनकाब कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी और एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ कई बार टलने के बाद आज यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इंस्टापोस्ट पर कमेंट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुतापा ने कमेंट में लिखा, ‘विशाल आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था. आपको इरफान स्वर्ग से बेस्ट विशस भेज रहा है…’

आज टीवी की हाई पेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का जन्मदिन है. ‘बिग बॉस 13’ की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में असमिया भाषा की फिल्म ‘कन्यादान’ से की थी. इसके बाद साल 2004 में आई शाहरुख खान और रवीना टंडन की रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिर साल 2005 में रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म ‘कब होई गवना हमार’ में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘उतरन’ से मिली, जिसमें उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था.

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.90 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं, ‘Mardaani 3’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.3 करोड़ तक पहुंच गया. इस बीच सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में फिल्म ने अब तक 317.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 434.1 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:47 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को मिला स्टेट अवॉर्ड

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने पहला तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड जीतने पर फैंस का शुक्रिया अदा किया. जहां आज चेन्नई के कलैवनार आरंगम में ऑफिशियल सेरेमनी हुई. बता दें कि एक्ट्रेस को 2017 में आई तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पांबू सट्टई' में अपनी दमदार एक्टिंद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में पोस्ट करके जानकारी दी.

https://www.instagram.com/p/DUtErpBiQYs/?utm_source=ig_web_copy_link

22:40 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: Shahid Kapoor की ‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंंग डे पर कितना कलेक्शन किया?

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के बीच इन दिनों टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं अब शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की एंट्री के बाद मुकाबला कड़ा हो गया है. शाहिद कपूर और दिग्गज निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है. आज, 13 फरवरी 2026 को फिल्म 'ओ रोमियो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. 'कमीने' और 'हैदर' जैसी यादगार फिल्मों के बाद इस जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के मुकाबले थोड़ी ठंडी रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:08 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar' में हमजा ने ही मारा था रहमान डकैत का बड़ा बेटा?

Dhurandhar Movie Viral Theory: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. थिएटर में फिल्म देखते वक्त जो बारीकियां दर्शकों की नजरों से चूक गई थीं, अब घर बैठे 'पॉज' और 'रिप्ले' करके लोग उन्हें पकड़ रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत के बेटे नईम की हत्या को लेकर हो रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:54 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन

Anand Ramanand Sagar Passes Away: भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के परिवार के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा. रामानंद सागर के सुपुत्र और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का निधन हो गया है. उनके जाने से न केवल सागर परिवार, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:56 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: भतीजी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे Rajpal Yadav?

शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव के गांव कुंडरा में इन दिनों एक अजीब सा विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ घर में शहनाइयों की गूंज और शादी की तैयारियां हैं, तो दूसरी तरफ परिवार के सबसे लाडले सदस्य राजपाल यादव के जेल में होने का सन्नाटा भी है. राजपाल की भतीजी की शादी 19 फरवरी 2026 को तय है, लेकिन एक्टर की रिहाई पर अब भी सस्पेंस बरकरार है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:30 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द लेंगे सात फेरे? इस करीबी ने किया खुलासा

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं और दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में कपल के करीबी दोस्त प्रिंस नरूला ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. हाल ही में प्रिंस नरूला ने नयनदीप रक्षित से बात की. जहां एक्टर ने कहा, ‘वो एक शो के बाद करेंगे शादी, एक कमिटमेंट है उसके बाद.’ जब उनकी पत्नी युविका ने पूछा कि क्या यह किसी शो में होगा, तो उन्होंने कहा, “पता नहीं, शायद हो सकता है.” यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:40 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: The 50 में अरबाज पटेल ने किया गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को प्रपोज

द 50 के हालिया एपिसोड में अरबाज पटेल ने ऑफिशियल तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को सभी के सामने प्रपोज किया है. इस दौरान अरबाज ने अपने मन की बातें कहीं और प्यार का इजहार भी किया. जिसके बाद निक्की काफी इमोशनल नजर आईं. निक्की ने भी अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का वीडियो शेयर किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DUsQI1fCC76/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

15:44 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: O Romeo के हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की लव स्टोरी है फिल्मी

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में शाहिद ने हुसैन उस्तरा और तृप्ति ने सपना दीदी का रोल किया है. दोनों की फिल्म में लव स्टोरी देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है कि सपना दीदी के पति की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसने हुसैन उस्तरा के साथ मिलकर दाऊद इब्राहिम की हत्या की साजिश रची थी और इसी बीच सपना-हुसैन एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:03 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment Live News: डॉन 3 में रणवीर सिंह की जगह लेंगे ऋतिक रोशन? जानें क्या है सच

रणवीर सिंह ने हाल ही में फरहान अख्तर की डॉन 3 से एग्जिट ले ली है. जिसके बाद एक्सेल प्रोडक्शन हाउस ने 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, लेकिन रणवीर ने इसे देने से इनकार कर दिया और कहा है कि उन्होंने कोई अमाउंट नहीं लिया था. हालांकि इन सभी के बीच अफवाह चल रही थीं कि इस फिल्म के लिए अब ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया है. हालांकि इन खबरों को लेकर अब खुद ऋतिक ने रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:38 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी. राजस्थान पुलिस ने 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन केस का इस्तेमाल पैसे रिकवर करने के लिए नहीं कर सकते. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट की जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को बेल बॉन्ड भरने पर तुरंत अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए. इस मामले की अगली सुनवाई अगले गुरूवार को होगी.

12:31 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बेनकाब हुआ Dhurandhar के रणवीर सिंह को धमकी देने वाला

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी और पैसे मांगने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक्टर को धमकी देने वाले शख्स को बेनकाब कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी और एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी.

11:47 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Mardaani 3’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.90 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं, ‘Mardaani 3’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.3 करोड़ तक पहुंच गया.

https://www.instagram.com/reel/DUnVvdwCIC2/?utm_source=ig_web_copy_link

10:59 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 40 साल की हुई एक्ट्रेस रश्मि देसाई

टीवी की हाई पेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है. ‘बिग बॉस 13’ की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में असमिया भाषा की फिल्म ‘कन्यादान’ से की थी. इसके बाद साल 2004 में आई शाहरुख खान और रवीना टंडन की रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिर साल 2005 में रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म ‘कब होई गवना हमार’ में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘उतरन’ से मिली, जिसमें उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था.

https://www.instagram.com/p/CBFxNHOB-Q-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:49 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Ram Charan और Upasana Konidela के जुड़वा बच्चों का नाम रिवील

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला के जुड़वा बच्चों का नाम भी रवील कर दिया गया है. राम चरण के बच्चों के नाम का अर्थ फैंस को काफी पसंद आया. राम चरण और उपासना ने हाल ही में अपने हैदराबाद वाले घर में एक निजी नामकरण समारोह आयोजित किया. पारंपरिक तरीके से जुड़वा बच्चों का नाम रखा गया है. कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम रखा है और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DUNRUSAD_lh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:40 (IST) 13 Feb 2026
Entertainment News LIVE: O Romeo की रिलीज से पहले पत्नि सुतापा सिकदर का चौंकाने वाला खुलासा

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' कई बार टलने के बाद आज यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इंस्टापोस्ट पर कमेंट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुतापा ने कमेंट में लिखा, 'विशाल आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था. आपको इरफान स्वर्ग से बेस्ट विशस भेज रहा है…'

First published on: Feb 13, 2026 08:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.