Entertainment News Live In Hindi: दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना जो कि 90 के दशक के सुपर हीरो शो शक्तिमान के लिए जाने जाते हैं. वह बीते लंबे वक्त से खबरों में छाए हुए हैं और अक्सर ही शक्तिमान को लेकर बयान देते रहते हैं. रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने कहा था कि वह उन्हें शक्तिमान नहीं बनने देगें क्योंकि वह इस रोल के लिए सही नहीं बैठते हैं. हालांकि अब रणवीर सिंह को लेकर शक्तिमान में किलविश का रोल करने वाले एक्टर सुरेंद्र पाल ने भी इसपर रिएक्ट किया है.
दरअसल, सुरेंद्र पाल ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में रणवीर को लेकर अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने कहा, ” शक्तिमान के लिए मुकेश खन्ना बेस्ट जज हैं. ये उनकी क्रिएशन है. वो इस कैरेक्टर के लिए अच्छा ही चाहेंगे. उन्होंने इसे अपने बच्चे की तरह ट्रीट किया है. इसी कारण से वो इसके साथ समझौता नहीं करेंगे. वो बहुत जिद्दी है. लेकिन रणवीर सिंह बुरी च्वाइस नहीं है. मुझे वो पसंद हैं. धुरंधर देखने के बाद तो मैं और बड़ा फैन हो गया हूं. मुझे लगता है कि वो इस रोल के लिए आइडियल च्वाइस हो सकते हैं. मुझे लगता है कि मुकेश जी को इस बारे में फिर से सोचना चाहिए.
बता दें कि बीते दिनों मुकेश खन्ना खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर अपने विचार शेयर किए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘ रणवीर सिंह शानदार एक्टर हैं. वो धुरंधर कर सकते हैं, वो गली बॉय कर सकते हैं, खिलजी कर सकते हैं, लेकिन शक्तिमान के लिए आपको सिर्फ एक्टर ही नहीं एक चेहरे की भी जरूरत होती है. जैसे पृथ्वीराज चौहान के रोल के लिए आपको पृथ्वीराज चौहान लगना पड़ेगा, जो अक्षय कुमार बिल्कुल नहीं लग रहे थे. जब मैं हिस्टोरिकल किरदार करता था तो कॉस्टयूम चेंज करने में ही डेढ़ घंटा लगता था. बता दें कि इससे पहले मुकेश ने रणवीर को लेकर कहा था कि, ” रणवीर के चेहरे पर नेगेटिविटी है. वो किलविश के रोल के लिए परफेक्ट होंगे, लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं. पॉजिटिविटी नहीं है, उनके चेहरे पर. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related