---विज्ञापन---

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ की सुनामी में बह गई ‘भूत बंगला’, जानें आज कितनी हुई कमाई?

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का दबदबा कायम है. रिलीज के 6 दिनों में 46.58 करोड़ की कमाई कर रितेश देशमुख की इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को कड़ी टक्कर दी है. बुधवार को जहां 'राजा शिवाजी' ने 2.18 करोड़ बटोरे, वहीं 'भूत बंगला' का कलेक्शन गिरकर 0.88 करोड़ रह गया.

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: महाराष्ट्र दिवस के शुभ अवसर पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने साबित कर दिया है कि अगर इतिहास को सही भव्यता और ईमानदारी के साथ दिखाया जाए, तो दर्शक उसे सिर-आंखों पर बिठाते हैं. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म ने केवल 6 दिनों के भीतर शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं. बुधवार, यानी रिलीज के छठे दिन भी फिल्म का जादू कम नहीं हुआ, बल्कि इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ दिया. ‘भूत बंगला’ जहां अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और धीमी पड़ती दिख रही है, वहीं ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों बेल्ट में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त ‘वर्ड ऑफ माउथ’ ने इसे साल की सबसे सफल फिल्मों की दौड़ में शामिल कर दिया है.

6 दिनों में शानदार कमाई

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है. Sacnilk के अनुसार, बुधवार शाम तक फिल्म ने 2.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म का 6 दिनों का कुल आंकड़ा 46.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मराठी और हिंदी मार्केट में जलवा

फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र से मिल रहा है. छठे दिन मराठी वर्जन ने 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं हिंदी वर्जन ने भी 0.58 करोड़ का योगदान देकर फिल्म की पकड़ मजबूत बनाए रखी. रितेश और जेनेलिया के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को हर तरफ से सराहा जा रहा है.

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ की सुस्त पड़ी रफ्तार

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने शुरुआती दो हफ्तों में अच्छी कमाई की थी, लेकिन अब ‘राजा शिवाजी’ के सामने इसकी रफ्तार धीमी हो गई है. Sacnilk के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने केवल 0.88 करोड़ का कारोबार किया. शिवाजी महाराज की फिल्म के बढ़ते क्रेज के कारण ‘भूत बंगला’ के शोज में भी कटौती की गई है. इस तरह ‘भूत बंगला’ का आज शाम 6 बजे तक का कलेक्शन ‘राजा शिवाजी’ के मुकाबले 1.3 करोड़ रुपये कम है.

---विज्ञापन---

सितारों का मेला और हाइप

फिल्म में केवल रितेश ही नहीं, बल्कि सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे मेगा स्टार्स की मौजूदगी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है. इतने बड़े सितारों को एक साथ एक ऐतिहासिक फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

---विज्ञापन---

कुल कमाई का समीकरण

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का अब तक का कुल कलेक्शन 147.38 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, ‘राजा शिवाजी’ अपने बजट और स्केल के हिसाब से कहीं ज्यादा तेजी से प्रॉफिट की ओर बढ़ रही है. फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में ‘राजा शिवाजी’ के आंकड़ों में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 06:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.