भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वह हमेशा ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, हाल ही में वह एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. हाल ही में संगीतकार के खिलाफ स्मृति के दोस्त ने FIR दर्ज कराई है. तो चलिए जानते हैं क्या मामला है.
विज्ञान ने पलाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दरअसल, टीवी9 मराठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सांगली निवासी विज्ञान प्रकाश ने पलाश के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया है कि बहस के दौरान पलाश ने जाति आधारित कमेंट किया था. वहीं, विज्ञान की इस शिकायत के बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञान ने बताया पूरा मामला
इतना ही नहीं बीते दिनों विज्ञान ने पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था और अब पुलिस ने भी बताया कि यह मामला भी वित्तीय विवाद से जुड़ा है. पुलिस का कहना है कि पलाश ने कथित तौर पर एक प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान से 25 लाख रुपये उधार लिए थे. विज्ञान का कहना है कि पलाश ने उनसे 25 लाख रुपये लिए थे. उन्होंने बताया कि, ” उसने मुझसे छह महीने में फिल्म पूरी करने का वादा किया था, लेकिन वह धोखेबाज निकला. जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने मना कर दिया. जब मैं उससे मिलने गया, तो उसने जातिवादी कमेंट किया और मुझे गालियां दीं. मैं कैमरे पर भी ऐसी बातें नहीं बता सकता. उसकी मानसिकता बहुत गंदी है.
पलाश और स्मृति की टूटी शादी
वहीं, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को लेकर बात करें तो दोनों पिछले साल 23 नवंबर को शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके कारण शादी पोस्टपोन हो गई. हालांकि बाद में अफवाहें सामने आई की पलाश ने स्मृति को धोखा दिया और स्मृति ने उन्हें रंगें हाथों पकड़ा था. बाद में दोनों ने ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था.
यह भी पढ़ें- The Odyssey ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्रिस्टोफर नोलन का फिर दिखा जादू, जानें ट्रेलर की 5 खास बातें