Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 11: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Peddi Box Office Collection Day 11: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन भी शानदार कमाई की है और फिल्म का आंकड़ा अब 200 करोड़ के पार हो गया है.

---विज्ञापन---

Peddi
Peddi

Peddi Box Office Collection Day 11: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल मचा रही है. फिल्म को न केवल दर्शकों, बल्कि क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के 11 दिन पूरे होने के साथ ही फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं, ‘पेद्दी’ के बाद रिलीज हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ भी इसकी रफ्तार को धीमा नहीं कर पाई हैं. अन्य फिल्मों का ‘पेद्दी’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और रविवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया.

11वें दिन ‘पेद्दी’ ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, राम चरण की ‘पेद्दी’ को इस वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 9.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.5 प्रतिशत रही.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में ‘पेद्दी’ ने किया इतना कलेक्शन

रविवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.20 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 15 लाख रुपये, तमिल में 5 लाख रुपये और तेलुगु में 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने 11 दिनों में भारत में कुल 216 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 307.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

‘पेद्दी’ की कमाई पर नहीं पड़ा अन्य फिल्मों का असर

रिलीज के 11 दिनों बाद भी ‘पेद्दी’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म के साथ बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी रिलीज हुई थी. जिसमें से ‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जबकि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ कुछ हद तक कमाई करने में सफल रही है. इसके अलावा 12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई थी. हालांकि इन दोनों फिल्मों की रिलीज का भी राम चरण की ‘पेद्दी’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है.

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ में नजर आए ये कलाकार

‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर को फिल्म में गलत तरीके से और एक वस्तु की तरह पेश किए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया था. इसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगी थी.

यह भी पढ़ें- Prime Video पर 9 महीने से छाई है ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 7 एपिसोड में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2026 07:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola