Entertainment News Live In Hindi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली है. एक्टर अब तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं. उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार और खास दोस्त तृषा कृष्णन भी मौजूद रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू है और उन्होंने साल 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में बेटी राहा का स्वागत किया था. राहा के जन्म के बाद अक्सर ही देखा गया है कि आलिया भट्ट पेरेंटिंग को लेकर बात करती रहती हैं. इस बीच नीतू कपूर ने भी आलिया भट्ट और अपनी पोती राहा के साथ बॉन्डिंग को लेकर बात की है. साथ ही नीतू ने ये भी बताया है कि आलिया और रणबीर का पेरेंटिंग स्टाइल कैसा है.
दरअसल, नीतू कपूर ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शिरकत की थी. जहां उन्होंने अपनी पोती राहा को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि आलिया थोड़ा सा स्ट्रिक्ट है, जबकि रणबीर उसके साथ दोस्त की तरह मस्ती करता है. आलिया राहा को बेवजह की चीजों से दूर रखती हैं. उन्होंने ये भी बताया कि कई बार आलिया से उनकी बहस भी होती है. नीतू ने कहा, “मैं हमेशा उससे लड़ती रहती हूं और कहती हूं, आलिया कम से कम मुझे उसे चॉकलेट तो देने दो. लेकिन वो कहती है, नहीं क्या आप नहीं समझतीं कि उसके लिए चीनी अच्छी नहीं है? फिर मैं उससे कहती हूं, ठीक है, मैं दादी हूं, मुझे उसे थोड़ा बिगाड़ने दो.’
नीतू ने ये भी कहा कि आज के समय में पेरेंट्स चीजों को लेकर काफी कुछ जानते हैं और वो ज्यादा जागरूक हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके समय में ऐसा नहीं था. उस दौरान टीवी देखना, चॉकलेट खाना आम था. उन्होंने कहा कि रणबीर और रिद्धिमा अक्सर ही खाना खाते वक्त टीवी देखते थे और उस टाइम ऐसा कुछ नहीं था कि टीवी या चीनी जैसी चीजों से दूर रहना है. उन्होंने आगे कहा, “समय बदल गया है. मैंने अपने समय में जितना अच्छा कर सकती थी उतना किया. आज आलिया और रणबीर बहुत अच्छे माता-पिता हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. मैं इसमें दखल नहीं देना चाहती. मैं बस एक अच्छी दादी बनना चाहती हूं और राहा और समारा को प्यार से लाड़ करना चाहती हूं.’एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related