---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda के बर्थडे पर Rashmika Mandanna ने लुटाया प्यार, खास पोस्ट शेयर कर दिखाई अनदेखी फोटोज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है और कई अनदेखी तस्वीरों की झलक दिखाई है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा का 9 मई को जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें उनके फैंस और तमाम सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी. वहीं, शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी. उन्होंने विजय के जन्मदिन पर तमाम अनदेखी तस्वीरें शेयर की और खास पोस्ट लिखते हुए अपने दिल की बात कही. जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रश्मिका ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विजय देवरकोंडा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने विजय को बधाई देते हुए कई ऐसे फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों ही अपना क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुछ जिम की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में एक्सरसाइज कर रहे हैं. एक अन्य फोटो में विजय और रश्मिका कार में बैठे हुए हैं. कुछ एक फोटोज में उन्होंने विजय की झलक दिखाई है. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें विजय और रश्मिका दोनो ही एक ही जिम में साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

रश्मिका ने विजय के बर्थडे पर किया खास पोस्ट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, ” आज मेरे पति का बर्थडे है और मेरा दिन कुछ इस तरह बीता. अब हम अपने दोस्त के घर पर जश्न मनाने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले हम जिम गए और वर्कआउट किया और उससे पहले मैंने थोड़ी कार्डियो एक्सरसाइज की, क्योंकि विज्जू एक मीटिंग के लिए बाहर गया था. उससे पहले हम अपने लड़कों और लड़कियों से मिलने गए जो विज्जू को ढेर सारा प्यार देने घर आए थे और मुझे भी ढेर सारा प्यार मिला और उससे पहले पापलू पापा और शिम्मू को गुड मॉर्निंग कहा जो विज्जू के बर्थडे के लिए यहां आए हैं और इस तरह यह एक परफेक्ट दिन था. मुझे वो दिन बहुत पसंद है, जब आप किसी शूट की तारीख का ऐलान करते हैं और किसी कारण से वो कैंसिल हो जाता है और आपको जश्न मनाने का मौका मिलता है. मुझे ये पसंद है. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यारे विज्जू.

---विज्ञापन---

फरवरी में हुई थी रश्मिका-विजय की शादी

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे और सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 26 फरवरी 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. वहीं, काम को लेकर बात करें तो दोनों ही शादी के बाद पहली बार राणाबाली में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘राजेश खन्ना सीखाते थे गलत शब्द..’, जानें क्यों इस एक्ट्रेस ने काका को कहा ‘अनपढ़ गुंडा’

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2026 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.