---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, शनिवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने शनिवार को भी दादी की शादी, कृष्णावतारम और भूत बंगला को पछाड़ दिया है.

Raja Shivaji, Krishnavataram, Daadi Ki Shaadi
Raja Shivaji, Krishnavataram, Daadi Ki Shaadi

Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी और अक्षय कुमार स्टारर मूवी भूत बंगला 17 अप्रैल को. हालांकि राजा शिवाजी की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई पर गहरा असर पड़ा है. इतना ही नहीं राजा शिवाजी की रिलीज के बाद दादी की शादी, कृष्णावतारम, पैट्रियट जैसी मूवी ने भी दस्तक दी है. हालांकि राजा शिवाजी के आगे एक भी फिल्म टिक नहीं पाई है. वहीं, शनिवार के दिन भी रितेश देशमुख की इस फिल्म ने शानदार कमाई की है. तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.

शनिवार को राजा शिवाजी ने की ताबड़तोड़ कमाई

सबसे पहले हम बात करेंगे राजा शिवाजी. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को भी शानदार कमाई की है. फिल्म ने शनिवार के दिन 5.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.8 प्रतिशत रही है. मूवी ने हिंदी में 1.35 करोड़ का कारोबार किया है और मराठी में 4.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से राजा शिवाजी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 72.91 करोड़ कर लिया है और नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

शनिवार को दादी की शादी ने की इतनी कमाई

दूसरी ओर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म दादी की शादी में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 0.60 करोड़ का कलेक्शन किया है और दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 1.15 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में कुल 1.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

कृष्णावतारम ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

दादी की शादी के साथ सिनेमाघरों में कृष्णावतारम भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 0.42 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 1.15 करोड़ का कारोबार किया है. इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने 1.57 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने शनिवार को किया इतना कलेक्शन

वहीं, भूत बंगला को लेकर बात करें तो फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी ने 23वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 154.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इस मूवी ने 236.63 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 1993 की ब्लॉकबस्टर, सिर्फ इंटरवल के बाद आकर सनी देओल ने उड़ा लिया था नेशनल अवॉर्ड, एक्टिंग आज भी नहीं भूले लोग

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2026 06:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.