Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: भारी बारिश के बीच हो रही Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी, पहुंच रहे मेहमान

Entertainment News Live In Hindi: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी आज 5 जुलाई को होगी और शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Gauri Spratt
Aamir Khan-Gauri Spratt

Entertainment News Live In Hindi: आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हो रही हैं. इस बीच मुंबई में भारी बारिश हो रही है, लेकिन उनकी शादी में शामिल होने के मेहमान लगातार आ रहे हैं. एक्टर की शादी में अभी तक बेटी इरा अपने पति के साथ पहुंच चुकी है. इसके अलावा बेटा जुनैद भी शादी में शामिल होने के लिए एक्टर के घर पहुंच गया है. साथ ही मुकेश अंबानी और आमिर के दोस्त आशुतोष गोवारिकर भी पहुंच गए हैं.

‘लॉक अप 2’ की शुरुआत 27 जून को हुई थी. इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं और पहले ही एपिसोड से यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शो में हर दूसरे दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बीच, लेटेस्ट एपिसोड में कंगना रनौत की एंट्री हुई, जो ‘लॉक अप’ के पहले सीजन को होस्ट कर चुकी हैं. उन्होंने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई.

---विज्ञापन---

दरअसल, जजमेंट डे के दौरान कंगना रनौत ने शो की कमान संभाली. उन्होंने सबसे पहले आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, योगेश और श्रेया कालरा के व्यवहार पर सवाल उठाए. खासतौर पर श्रेया कालरा को एज शेमिंग और उनके गलत बर्ताव को लेकर कड़ी फटकार लगाई. शो में अक्सर देखा गया है कि श्रेया अन्य कंटेस्टेंट्स को उकसाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी करती हैं.

इस पर कंगना रनौत ने श्रेया से उनके गलत बर्ताव और बदतमीजी को लेकर सफाई मांगी. जवाब में श्रेया ने कहा, “अगर चार लोग मुझ पर अटैक करेंगे, तो मेरी आवाज़ ऊंची होगी. मैं कुछ कहती हूं, तो ये लोग भड़क जाते हैं. जैसे ही मैं कोई ज्ञान देती हूं, ये कहते हैं कि मैं उन्हें उकसा रही हूं. अगर आपको मेरे बारे में सब कुछ पता है, तो फिर भड़किए मत.” इस दौरान फराह खान ने भी श्रेया से कहा कि वह जानबूझकर लोगों को उकसाती हैं. इस पर श्रेया ने जवाब दिया कि यही उनका गेम प्लान है.

---विज्ञापन---

जजमेंट डे के दौरान आकांक्षा चमोला ने आरोप लगाया कि श्रेया सभी को ‘आंटी’ कहकर बुलाती हैं. इसके बाद रितेश देशमुख, कंगना रनौत और फराह खान ने श्रेया की जमकर फटकार लगाई. हालांकि, बाद में तीनों ने उनकी तारीफ भी की, क्योंकि वह अन्य कंटेस्टेंट्स की तरह सेफ गेम नहीं खेल रही हैं और खुलकर अपना गेम खेल रही हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के नौवें दिन 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कमाई शुक्रवार के मुकाबले अधिक रही. शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि शनिवार को इसकी कमाई में करीब 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत रही और इसके कुल 5,792 शो चले। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 105 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में नौ दिनों में इसका कुल कलेक्शन 154.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

23:43 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: शादी होते ही तीसरी बेगम गौरी स्प्रैट को आमिर खान ने किया Kiss

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में शादी के वचन देने के बाद आमिर खान ने सबके सामने अपनी तीसरी बेगम गौरी स्प्रैट को किस किया.

https://www.instagram.com/reel/DaaN1GJK2Zq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

21:26 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: कौन हैं 'हेरा फेरी 3' का मालिक?

फिल्म 'हेरा फेरी 3' के राइट्स के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, को लेकर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी' ने 4 जुलाई, 2026 के ट्रेड मैगजीन 'कंप्लीट सिनेमा' एडिशन में एक पब्लिक नोटिस पब्लिश किया है, जिसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि फिल्म के निर्माण और कमर्शियल यूज के राइट्स केवल उनके पास हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:39 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: टीवी एक्ट्रेस की शादी में आई दरार

'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा करते बताया है कि वो और उनके पति एक्टर आदित्य कपाडिया अब अलग हो रहे हैं. एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के 5 साल बाद वह और उनके पति आदित्य कपाडिया अलग हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई महीनों तक अपने रिश्ते पर विचार करने के बाद उन्होंने और आदित्य ने अलग होने का फैसला किया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DaXkDDJM2aj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:36 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: टीवी एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई सच्चाई

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ' अलायंस' में नजर आ रही हैं. इसी शो पर नीति ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. नीति ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें एक बार सिगरेट से जला दिया था. पढ़ें पूरी खबर...

17:35 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: आमिर खान की पत्नी बनते ही खुशी से झूम उठीं गौरी स्प्रैट

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फाइनली अपनी तीसरी शादी रचा ली है. आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सिंपल तरीके से अपने घर पर ही शादी रचाई है. शादी की एक इनसाइड फोटो खूब वायरल हो रही है. इसे देखकर आप भी कहेंगे कि इस शादी से गौरी वाकई काफी खुश नजर आ रही हैं.

15:21 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जोबी बेकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह 1950 और 1960 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते थे. अपने लंबे और सफल करियर के साथ वह मनोरंजन जगत में एक खास पहचान छोड़ गए। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:20 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News:शादी के बंधन में बंधे Aamir Khan और Gauri Spratt

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर एक निजी समारोह में शादी कर ली है. कपल अब ऑफिशियल तौर पर पति पत्नी बन गए हैं. इस खास मौके पर परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और आमिर के बच्चे भी मौजूद रहे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:25 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: Aamir और Gauri की शादी में पहुंचे आशुतोष गोवारिकर और मुकेश अंबानी

आमिर खान आज दोपहर अपने पाली हिल स्थित घर पर गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह अपनी इस शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही थीं और अब वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की शादी में मेहमान आने शुरू हो गए हैं. एक्टर के दोस्त आशुतोष गोवारिकर और मुकेश अंबानी पहुंच चुके हैं.

10:37 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: लंबे समय से बीमार दिग्गज सिंगर का हुआ निधन

पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित और पंडवानी सिंगर तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:31 (IST) 5 Jul 2026
Entertainment Live News: 'अल्फा' ने दूसरे दिन लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘अल्फा’ ने रिलीज के दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही और इसके कुल 6,882 शो चले. दो दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 20.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर,...

First published on: Jul 05, 2026 09:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola