Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 2: ‘अल्फा’ ने दूसरे दिन लगाई छलांग, आलिया-बॉबी की फिल्म ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

Alpha Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. मूवी ने दूसरे दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

Alpha Collection
Alpha Collection

Alpha Box Office Collection Day 2: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर शुरुआत में दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन रिलीज के बाद इसे मिला-जुला और ज्यादातर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसका असर फिल्म की कमाई पर भी साफ देखने को मिला. ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की.

अल्फा’ ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘अल्फा’ ने रिलीज के दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही और इसके कुल 6,882 शो चले. दो दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 20.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

वेलकम टू द जंगल’ ‘अल्फा’ को दे रही कड़ी टक्कर

हालांकि, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को इन दिनों अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के नौवें दिन यानी इस शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका कुल कारोबार 105 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?

अगर ‘अल्फा’ की स्टार कास्ट और कहानी की बात करें, तो यह एक ऐसे सैनिक की कहानी है जो बागी बन जाता है. इसके बाद उसके खतरनाक मिशन को रोकने के लिए एक टीम भेजी जाती है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा, ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Alpha नहीं, ये है आलिया भट्ट की सबसे खराब फिल्म, जिसे IMDb पर मिली 1.2 की रेटिंग; OTT पर भी रही महाफ्लॉप

First published on: Jul 05, 2026 06:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola