Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आंदोलन समाप्त हो गया…’ पीएम मोदी को अपशब्द कहने वालों पर बरसा अनुपम खेर का गुस्सा

Anupam Kher Viral Video: एक्टर अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने उन लोगों की कड़े शब्दों में निंदा की, जो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कर रहे हैं

---विज्ञापन---

Anupam Kher Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों के कई दिनों तक चले प्रदर्शन को सपोर्ट किया, जिसके कारण 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपना इस्तीफा दिया. अनुपम खेर ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने उन लोगों की कड़े शब्दों में निंदा की, जो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कर रहे हैं और उन्हें गालियां दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर वायरल हुए कई वीडियो में लोगों को पीएम मोदी गाली देते हुए दिखाया गया है.

आंदोलन समाप्त हो गया…

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘आंदोलन समाप्त हो गया, बहुत सी बातें साफ हो गईं; ये साबित हो गया कि जब छात्र अपनी बात इमानदारी से रखते हैं तो लोकतंत्र उन्हें सुनता है. शायद ये बातें पहले हो सकती थीं, शायद तब, परिस्थितियां यहां तक ​​नहीं पहुंच पातीं. लेकिन समाधान निकला, और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है. अब समय है कि हम आगे बढ़ें; देश किसी एक आंदोलन पर नहीं रुक सकता. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है; देश एक ही आंदोलन पर नहीं रुक सकता. देश को भविष्य की ओर बढ़ना होगा.’

---विज्ञापन---

गालियां शुरू हो जाती…

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘लेकिन इस पूरे घटना में एक बात ने हम सबको भीतर तक दुखी किया है. शायद सबको नहीं, पर सिर्फ हम सबको दुखी किया है, सबको नहीं, पर मुझे किया है. कैमरे के सामने पब्लिक स्टेज पर जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, ये देखकर दिल में दुख हुआ. ये केवल एक व्यक्ति का प्रश्न है, जिसे हम आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़ कर जाना चाहते हैं या नहीं? हम किसी के नेता से असहमत हो सकते हैं, उनसे सवाल पूछ सकते हैं. यही तो लोकतंत्र की आत्मा है. लेकिन जब तर्क खत्म हो जाते हैं और गालियां शुरू हो जाती हैं, तब बहस नहीं बजती, सिर्फ शोर बजता है.

First published on: Jul 27, 2026 02:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola