Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Prediction Day 1: ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी यश की ‘टाॅक्सिक’? पहले दिन 100-130 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद

Toxic Box Office Prediction Day 1: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अपनी धांसू रिलीज को तैयार है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग से उम्मीद जताई जा रही है कि क्या ये फिल्म 'धुरंधर 2' को टक्कर दे पाएगी.

Toxic Box Office Prediction Day 1
Toxic Box Office Prediction Day 1

Toxic Box Office Prediction Day 1: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि पहले ही दिन से ये फिल्म जबरदस्त शुरुआत करने जा रही है. लेकिन क्या यश की ‘Toxic’ पहले दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग के आस-पास पहुंच पाएगी?

पहले दिन कितना कमाएगी यश की टॉक्सिक?

फिल्म की एडवांस बुकिंग से उम्मीद जताई जा रही है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करेगी. एडवांस बुकिंग के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, यश स्टारर ये फिल्म भारत में अपने ओपनिंग डे पर लगभग 100-130 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ ओपनिंग की संभावना

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के अब तक पूरे भारत में 13,74,044 टिकट बिक चुके हैं. 24,330 शो से बुकिंग के जरिए लगभग 44.81 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ लिया जाए, तो एडवांस बुकिंग से कुल कलेक्शन लगभग 60.04 करोड़ रुपये हो जाता है. ऐसे में इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि फिल्म के 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने की अच्छी संभावना है. हालांकि, पहले दिन का फाइनल कलेक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि बुधवार को कितने शो हाउसफुल रहते हैं और मॉर्निंग शो के बाद फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘टॉक्सिक’?

एडवांस बुकिंग के मामले में ‘Toxic’ ने धुआंधार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़े को पार कर लिया है. ‘धुरंधर’ ने एडवांस सेल के पहले दिन ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर लगभग 14 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन अब भी यश की टॉक्सिक के लिए बड़ा टारगेट ‘धुरंधर 2’ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पहले दिन एडवांस बुकिंग में ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर लगभग 62.43 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘टॉक्सिक’ अभी उस आंकड़े से बस कुछ करोड़ ही पीछे है. चूंकि आंकड़ें शाम के हैं और फिल्म के रिलीज होने में अभी भी कई घंटे बाकी हैं, इसलिए उम्मीद है कि यश की ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़े को पार कर लेगी.

---विज्ञापन---

हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि ‘टॉक्सिक’ अपने आप ‘धुरंधर 2’ के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी. एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का सिर्फ एक हिस्सा होता है.

देशभर में ‘टॉक्सिक’ का क्रेज

बात करें फिल्म की तो रिलीज से पहले ‘Toxic’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ट्रेलर आने के बाद से ही ये फिल्म अपने एक्शन सीन और बड़े पैमाने पर बनी होने की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी पहले तय रिलीज डेट को आगे बढ़ाने और ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराव से बचने का फैसला भी मेकर्स ने सही लिया था. यह फैसला अब फिल्म के हक में रहा है, क्योंकि ‘Toxic’ के साथ सीधे मुकाबले में कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म इस बीच रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में फिल्म शानदार कलेक्शन कर सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2026 11:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola