Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर मैन’ ने 6वें दिन रचा इतिहास, भारत में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में इतिहास रच दिया है. रिलीज के छठे दिन मंगलवार को धमाकेदार कमाई करते हुए फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरहीरो ‘स्पाइडर-मैन’ का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन से ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे. वीकेंड पर छप्परफाड़ कमाई करने के बाद इस फिल्म ने वर्किंग डेज में भी अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है. मंगलवार यानी अपने छठे दिन फिल्म ने एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है, जो आज तक कोई दूसरी हॉलीवुड फिल्म भारत में नहीं कर पाई है.

छठे दिन रचे इतिहास के नए पन्ने

30 जुलाई को भारत में रिलीज हुई मार्वल की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) को दर्शकों का बेपनाह प्यार मिल रहा है. फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई इबारत लिख दी है.

---विज्ञापन---

मंगलवार को भी दर्ज की दमदार कमाई

सोमवार को शानदार कमाई करने के बाद मंगलवार को भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन भारत में 21.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया. कामकाजी दिन होने के बावजूद दर्शकों का यह उत्साह सिनेमाघरों में देखते ही बन रहा है.

300 करोड़ नेट कलेक्शन पार करने वाली फिल्म

मंगलवार की इस कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 303.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह भारतीय बॉक्स ऑफिस इतिहास में किसी भी हॉलीवुड फिल्म द्वारा सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने का एक नया और अटूट रिकॉर्ड बन गया है.

---विज्ञापन---

शुरुआती पांच दिनों का पूरा गणित

फिल्म की कमाई के सफर पर नजर डालें तो इसने पहले दिन गुरुवार को 60.60 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 70.25 करोड़, रविवार को रिकॉर्ड तोड़ 77.75 करोड़ और सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था.

सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रहे शो

देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में स्पाइडर-मैन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है. कोई बड़ी भारतीय फिल्म सामने न होने का पूरा फायदा इस हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर को मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2026 07:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola