Entertainment News Live In Hindi: साल 2006 की सुपरहिट फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल आने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस मूवी के सीक्वल का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. बीते साल फिल्म को लेकर अपडेट आया था कि इस मूवी का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है. वहीं, हाल ही में मूवी के फर्स्ट लुक को लेकर अपडेट आया है और इसका अपडेट खुद परेश रावल और डायरेक्टर राज शांडिल्य ने दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
वहीं, हाल ही में परेश रावल ने कंफर्म किया था कि वो इस सीक्वल फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस बीच अब राज शांडिल्य ने अपने एक्स पर पोस्ट कर ‘भागम भाग 2’ को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ” बस थोड़ा और इंतजार, उसके बाद सारे सिग्नल खुलने वाले हैं.” सिग्नल भागम भाग का हिट गाना है, जिसे प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है और रेमो फर्नांडिस सुजैन डी मेलो ने इसे गाया है.
इसके बाद परेश रावल ने भी राज शांडिल्य की इस पोस्ट को रीपोस्ट किया. उन्होंने रीपोस्ट करते हुए लिखा, “आमीन. अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.”
2006 के भागम भाग में अक्षय कुमार, परेश रावल, गोविंदा जैसे एक्टर्स नजर आए थे. हालांकि भागम भाग 2 में स्टार कास्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. इस सीक्वल में अक्षय कुमार और परेश रावल नजर आएंगे. इस बार गोविंदा की जगह एक्टर मनोज बाजपेयी दिखाई देंगे. वहीं, फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य करेंगे. बता दें कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुआ है.
‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के बीच कड़ी टक्कर जारी है. दोनों फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं, जिससे साफ है कि दोनों का सफर अब आखिरी दौर में है. ‘अल्फा’ ने मंगलवार को मामूली बढ़त लेते हुए 85 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंगलवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे मेकर्स ने थोड़ी राहत की सांस ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related