Kiara Advani Second Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इस वक्त अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने के लिए ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. इसी बीच उनकी दूसरी प्रेगनेंसी की खबरें खूब वायरल हो रही हैं. कई सोशल मीडिया पेज पर दावा किया जा रहा है कि कियारा आडवाणी इस वक्त अपने सेकंड प्रेगनेंसी फेज में है और जल्द ही फिर से मल्होत्रा परिवार में नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. वहीं इस खबर को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट की लहर दौड़ गई है.
बता दें कि कियारा की दूसरी प्रेगनेंसी की अफवाग सोशल मीडिया प्लेटफार्म RedIT पर पोस्ट के बाद से शुरू हुई है. दरअसल, RedIT पर इस वायरल पोस्ट में कियारा की प्रेगनेंसी की खबरों का दावा किया जा रहा है. हालांकि इन खबरों पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. खैर, अब कियारा आडवाणी वाकई में दूसरी बार प्रेग्नेंट है या फिर यह महज अफवाह है या रियलिटी है यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…