Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone’s Due Date Revealed? Ranveer Singh ने कर ली तैयारी! 100CR के घर में आएगा Baby No.2!

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही दूसरी बार खुशियां दस्तक दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इस साल दिवाली के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस खबर के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 14, 2026 19:26
Share :
Deepika Padukone

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही दूसरी बार खुशियां दस्तक दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इस साल दिवाली के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस खबर के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस खास मौके के लिए पहले से अपनी प्रोफेशनल प्लानिंग कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अगस्त 2026 से अपनी मेगा बजट फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन केवल दो महीने तक काम करेंगे। इसके बाद वह पैटरनिटी लीव लेकर दीपिका और परिवार के साथ समय बिताएंगे। कहा जा रहा है कि रणवीर ने फिल्ममेकर्स को पहले ही अपनी छुट्टी की जानकारी दे दी है, ताकि पत्नी की डिलीवरी के दौरान वह उनके साथ रह सकें। रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने नए सी-फेसिंग लग्जरी घर में करेगा, जिसकी कीमत करीब 119 करोड़ रुपये बताई जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, फैंस उनकी अगली फिल्म ‘प्रलय’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं और नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, कपल ने अब तक इन खबरों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

First published on: Jul 14, 2026 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola