Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक-दूजे के हुए काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर, ग्रीस से आई शादी की पहली तस्वीर, रजनीकांत समेत पहुंचे ये सितारे

Anirudh Ravichander and Kavya Maran Are Married: फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड काव्या मारन के साथ शादी कर ली है.

Anirudh Ravichander and Kavya Maran Are Married: म्यूजिक की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड काव्या मारन के साथ शादी कर ली है. एक लंबे इंतजार और तैयारी के बाद अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक ग्रैंड वेडिंग की. इस शादी में सिर्फ अनिरुद्ध और काव्या के परिवार और दोस्त ही शामिल हुए. कंपोजर ने बुधवार को शादी के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर न्यूलीवेड के तौर पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एक-दूजे के हुए काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने फैंस को ये गुडन्यूज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. अनिरुद्ध रविचंदर ने बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में दूल्हा बने अनिरुद्ध और उनकी दुल्हन बनी काव्या शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं. अपनी शादी में अनिरुद्ध और काव्या ने कॉम्प्लिमेंट्री पेस्टल रंग का जोड़ा पहना हुआ है. तस्वीर में कपल हाथों में हाथ डाले, चेहरे पर मुस्कान लिए कैमरे की ओर आते दिख रहे हैं. नए शादीशुदा जोड़े पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाए जाने के साथ ही सफेद फूलों का बैकग्राउंड दिख रहा है.

---विज्ञापन---

मेरी जिंदगी में…

अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अनिरुद्ध रविचंदर ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी में एक बार, जिंदगी भर के लिए.’ कंपोजर ने कैप्शन में एक दिल का इमोजी और तारीख ‘11.11’ भी लिखी है. ये पोस्ट शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स ने बधाइयों का तांता लगा दिया.

शादी में पहुंचे रजनीकांत

सन पिक्चर्स ने सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें अनिरुद्ध और काव्या के माता-पिता भी थे. तस्वीर में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सुपरस्टार रजनीकांत भी थे, जो म्यूजिक डायरेक्टर के चाचा हैं. अनिरुद्ध अभी देश के सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाले म्यूजिक कंपोजर में से एक हैं.

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन देश के जाने-माने फिल्ममेकर और इंडस्ट्रियलिस्ट कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और को-ओनर हैं. साथ ही अपने पिता के मालिकाना हक वाले सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं.

First published on: Nov 12, 2026 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो