हिंदी सिनेमा के एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें बर्थडे की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी, तो वहीं हर किसी की नजर उनकी लाडली बहुरानी के पोस्ट पर अटकी हुई थी, कि वो कब अपने ससुर जी को जन्मदिन की बधाइया देती हैं, तो फैंस का इंतजार खत्म करते हुए विश्व सुंदरी रहीं ऐश्वर्या राय और ‘बिग बी’ की बहू ने खास अंदाज में अपने ससुर जी को जन्मदिन की बधाई दी.
ऐश्वर्या के पोस्ट पर फैंस का बरसा प्यार
दरअसल, ऐश्वर्या राय ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर बेहद खास और प्यार भरे शब्दों में अमिताभ बच्चन को बधाई दी, इस तस्वीर में ‘बिग बी’ की पोती और खुद अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं, जिसमें पोती अराध्या बच्चन उन्हें गले लगाए नजर आ रही है, ‘बिग बी’ फोटो में कलरफुल ट्रैक सूट और कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं आराध्या को प्यार से गले लगाए नजर आ रहे हैं. अमिताभ और आराध्या कैमरे में पोज देते हुए मुस्करा रहे हैं. साथ ही तस्वीर में दादा-पोती का खूबसूरत बॉन्ड भी दिखाई दे रहा है.
बहू ने खास अंदाज में ससुर दी को किया विश
इस तस्वीर के साथ बहू ऐश्वर्या ने बेहद प्यार भरे अंदाज में कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई प्यारे पा- दादाजी, ढेर सारा प्यार और भगवान हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें. ऐश्वया राय की इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं, और ‘बिग बी’ को दिल खोलकर बर्थडे की विशेज दे रहे हैं.
दिखा दादा-पोती का खास बॉन्ड, फैंस ने की तारीफ
फिलहाल, ऐश्वर्या की इस पोस्ट को देखकर साफ है कि उन्होंने ‘बिग बी’ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक खूबसूरत याद फैंस के साथ शेयर की है. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी. फैंस अमिताभ को जन्मदिन की बधाइयां देने के साथ ही आराध्या के साथ उनकी प्यारी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की बात करें, तो उम्र के इस पड़ाव पर भी वह लगातार काम कर रहे हैं. टीवी पर वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे तक अमिताभ बच्चन का खूबसूरत सफर आज भी जारी है.
वर्कफ्रंट पर ऐश्वर्या राय
वहीं ऐश्वर्या राय की बात करें, तो उन्होंने अभी बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं और अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश और अपने परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं. उन्हें आखिरी बार ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था, लेकिन वो इवेंट्स में नजर जरूर आतीं हैं, उन्होंने हाल ही में 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरकर आग लगा दी थी, और एक बार फिर ये साबित कर दिया था, कि ऐश्वर्या राय के सामने आज भी कोई नहीं है.