Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanam Teri Kasam को टक्कर देंगी Emraan Hashmi की ये दो फिल्में, थिएटर्स में होने जा रहीं Re-Release

Emraan Hashmi Movies Re-Release: हर्षवर्धन राणे की 'सनम तेरी कसम' के बाद इमरान हाशमी की दो शानदार मूवीज सिनेमाघरों में री-रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Emraan Hashmi Movies Re-Release: बॉलीवुड में री-रिलीज मूवीज का सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। हाल ही में दोबारा रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 18 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सबको चौंका दिया है। वहीं इमरान हाशमी की भी दो पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये मूवीज ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर दे पाती हैं या नहीं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन-सी मूवीज हैं जो सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy में बड़ा अपडेट, यूट्यूबर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

---विज्ञापन---

ये दो री-रिलीज होने को तैयार

इमरान हाशमी 2000 के दशक में अपनी मूवीज से लोगों के दिलों पर राज कर चुके हैं। उनके पुराने गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं। इमरान बॉलीवुड को एक्शन से लेकर रोमांटिक मूवीज तक दे चुके हैं। एक्टर की दो सबसे मशहूर फिल्में ‘आवारापन’ और ‘जन्नत’ बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी थी फ्लॉप

साल 2007 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन’ मूवी जबरदस्त एक्शन-ड्रामा देखने को मिला था। हालांकि ये मूवी उस समय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इमरान के साथ-साथ मूवी में श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। अब ये मूवी सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

आज भी मूवी दर्शकों की पसंद

वहीं साल 2008 में रिलीज हुई ‘जन्नत’ भी दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें रोमांस के साथ-साथ क्रिकेट सट्टबाजी को दिखाया गया था। मूवी के गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी ये ऑडियंस के दिल पर राज कर रहे हैं। वहीं री-रिलीज होते ही ये मूवी फिर से दर्शकों को सुनहरे पल की याद दिला देगी। इसमें इमरान के साथ सोनल चौहान भी लीड रोल में थीं।

यह भी पढ़ें: Badass Ravikumar vs Loveyapa BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई दोनों फिल्में, जानें मंडे को कितनी हुई कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2025 06:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola