Teri Sexy Beauty Song Released: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसका एक उदाहरण उनकी नई फिल्म के रिलीज हुए गाने में देखने को मिला. दरअसल, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म का यह गाना बुधवार तड़के सुबह 5:12 बजे रिलीज किया है. फिल्म का यह सॉन्ग बहुत मजेदार और मस्ती भरा है. इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसे सलमान खान ने खुद ही गाया है. चलिए जानते हैं कि इस गाने में और क्या-क्या खास है.
कैसा है ये नया गाना?
फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ से रिलीज हुए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान अपने फन और मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं. गाने के वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से होती है, जो लाल साड़ी पहने और हाथों में गिटार लिए नजर आती हैं. इसके बाद गाने के वीडियो में सलमान खान की एंट्री होती है, जो स्टूडियो में आते हैं और कान पर हेडफोन लगाकर सॉन्ग गाना शुरू कर देते हैं. गाना गाते हुए सलमान काफी चिल और मस्त मिजाज में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, गाने के वीडियो में एक जगह फिल्म का भी एक सीन दिखाया गया है, जहां सलमान खान अपने साथी सैनिक दोस्तों के साथ इसी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही, वो चित्रांगदा सिंह के साथ भी ड्रीम डांस कर रहे हैं.
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह
इस गाने में सलमान खान और फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं चित्रांगदा सिंह के बीच प्यार के रिश्ते दिखाए हैं. गाने में सलमान खान अपनी पत्नी के प्यार में पागल और दीवाने नजर आ रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म का ये गाना जल्द ही फैंस की जुबान पर चढ़ने वाला है. सॉन्ग ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ की वाइब बहुत ही शानदार और रिफ्रेशिंग लग रही है.
सलमान खान ने गाया गाना
फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने को सलमान खान और सिंगर मुस्कान (मुस्कान साजिद खान) ने मिलकर गाया है. वहीं, गाने के म्यूजिक और लिरिक्स को संभालने की जिम्मेदारी साजिद खान ने उठाई है. ये पूरा गाना हिमेश रेशमिया म्यूजिकल ने तैयार किया है. इससे पहले फिल्म का एक रोमांटिक गाना भी रिलीज किया गया था.