Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TRP क्वीन की ब्लॉकबस्टर बर्थडे पार्टी, सहेलियों संग जमकर किया डांस; बधाई देने पहुंचे TV सेलेब्स

टीआरपी क्वीन ने अपने टीवी के दोस्तों के लिए शानदार बर्थडे पार्टी रखी। इसमें वो अपनी सहेलियों के साथ जमकर ठुमके भी लगाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 8, 2025 14:27
Share :

टीआरपी क्वीन एकता कपूर ने अपने दोस्तों के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया। एकता ने जो पार्टी रखी वो एक दम उनके टीवी सीरियल्स की तरह ही ब्लॉकबस्टर थी। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर मलाइका अरोड़ा के गाने ‘मुन्नी बदनाम’ पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं। एकता ने अपनी बर्थडे पार्टी में कई टीवी के मशहूर सितारों को इनवाइट किया।

ये सितारे हुए शामिल

वहीं सितारों से सजी ये शाम एंटरटेनमेंट से भरी रही। 7 जून को 50वें जन्मदिन पर एकता ने पार्टी में अपने क्लोज इंडस्ट्री के फ्रेंड को बुलाया। इन सितारों ने भी खूब धमाल मचाया। साथ ही मीडिया के सामने पोज भी दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एकता ठुमके लगाती नजर आ रही हैं और उनके साथ क्रिस्टिल डिसूजा भी नजर आ रही हैं। एकता की इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, सुजैन खान, नीलम कोठारी, समीर सोनी, उर्वशी ढोलकिया और मौनी रॉय शामिल हुईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss का ऑफर पहले ठुकरा चुके हैं ये सेलिब्रिटी, एक को फिर क्या इनवाइट

First published on: Jun 08, 2025 02:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola