Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ के इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, इंटरव्यू में सुनाई आपबीती

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद भी सामने आए. हाल ही में धुरंधर 2 के एक एक्टर ने खुलासा ने किया कि सोशल मीडिया पर उनके रोल को लेकर धमकी भरे फोन आए.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में शामिल छोटे-बड़े, हर एक किरदार को खूब सराहा जा रहा है. इसमें आदित्य उप्पल ने ASP उमर हैदर का दमदार किरदार निभाया है, जो लियारी टास्क फोर्स का एक अधिकारी होता है.

आदित्य उप्पल को मिली जान से मारने की धमकी

फिल्म के पहले पार्ट में आदित्य उप्पल का ये किरदार काफी साधारण लगता है. वहीं SP असलम (संजय दत्त) के खत्म होने के बाद ये किरदार बदल जाता है और फिल्म की कहानी को एक नई दिशा मिल जाती है. अपने इस किरदार के लिए आदित्य उप्पल को खूब तारीफ मिली. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें उनके किरदार से नफरत हो गई और सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी भी दी.

---विज्ञापन---

एक्टर ने सुनाई आपबीती

हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में, आदित्य उप्पल ने कहा, ‘ ऐसे कई मौके आए जब लोगों ने कहा, ‘तू बाहर निकल, तुझे देखता हूं मैं.’ मुझे तो जान से मारने की धमकियां भी मिलीं, जो काफी परेशान करने वाली थीं. मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि मैं पाकिस्तान से नहीं हूं और यह तो बस एक रोल है जो मैं निभा रहा हूं. लेकिन मैं समझता हूं कि यह दर्शकों के प्यार को भी दिखाता है और यह भी कि लोगों ने इस फिल्म को किस हद तक अपनाया है. मेरा इंस्टाग्राम हैंडल देखिए, आपको मेरे किरदार के लिए नफरत भरे बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स दिखेंगे.

एंड क्रेडिट सीन पर क्या बोले आदित्य उप्पल?

‘धुरंधर 2’ में आदित्य उप्पल का किरदार काफी अहम और दिलचस्प था. वहीं फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में आदित्य उप्पल का एक खास सीन देखने को मिला था. इसपर बात करते हुए आदित्य ने कहा, ‘यह एक जबरदस्त एहसास है. बहुत अच्छा लगता है. सबसे पहले तो, मुझे अपना काम पसंद है, और वो सीन अपने आप में बहुत अहम है. हर कोई मुझे उस सीन को लेकर टैग कर रहा है- जैसे, “देखो, तुम फिर से मेरी फीड पर हो.” वही लोग कह रहे हैं कि पहले हम कहते थे कि हम तुमसे मिलेंगे, लेकिन अब हम तुम्हें हर दिन अपने फोन पर देखते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2026 07:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola