Bollywood Actor Birthday Special: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जिनको जितनी जल्दी शोहरत मिली उतनी जल्दी वो गुमनाम भी हो गए. वहीं कई सितारें ऐसे रहे जो शुरुआत से लेकर जीवन के अंत तक फैंस के दिलों पर राज करते रहे हैं. ऐसा ही एक चमकदार सितारा बॉलीवुड के भी पास था, जो अब हमारे बीच नहीं है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के स्टाइलिश स्टार देवानंद की, जिन्हें रोमांटिक फिल्मों का किंग माना जाता था. लड़कियों के बीच फैला देवानंद के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है. लेकिन क्या आपको पता है कि देवानंद ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए शूटिंग को बीच में छोड़ दिया था? इसके अलावा, क्या आप जानते हैं कि देवानंद ने सरकार का विरोध क्यों किया था?
देवानंद की पहली नौकरी
देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को गुरदासपुर के शकरगढ़ में हुआ। वे मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर फिल्मी स्टार देवानंद बन गए, हालांकि उनका असली नाम धर्मदेव पिशोरिमल आनंद है। देवानंद ने इंग्लिश लिटरेचर में B.A. की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने एक क्लर्क के तौर पर काम किया, उनकी पहली सैलरी 85 रुपये थी। इसके बाद उन्होंने मिलिट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी की.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall के बाद देवी मां की भक्ति में डूबे पवन सिंह, वायरल हुआ ‘चुनरिया लहरे माई के’ भोजपुरी सॉन्ग
देवानंद की फिल्मों में एंट्री
इसके बाद देवानंद घर छोड़कर एक्टर बनने मुंबई आ गए. कड़ी मेहनत के बाद साल 1946 में उन्होंने फिल्म ‘हम एक हैं’ के साथ साथहिंदी सिनेमा में कदम रखा। उनकी ये फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी.
सरकार का किया विरोध
देवानंद एक एक्टर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करते थें. उन्होंने साल 1975 में लागू हुई आपातकाल को लेकर सरकार का खुलकर विरोध किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार को हटाने के लिए एक पार्टी भी बनाई थी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कैंडिडेट नहीं मिला, जिसकी वजह से ये पार्टी बंद हो गई.
यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी को बर्दाश्त नहीं नॉन वेज की स्मेल, दूसरी शादी के बाद धर्मेंद्र भी बन गए वेजिटेरियन
फिल्म के सेट पर की शादी
देवानंद की शादी का किस्सा भी बहुत ही दिलचस्प है। देवानंद ने फिल्म ‘बाजी’ में अपनी कोस्टार कल्पना कार्तिक के साथ शादी की थी। हर हीरोइन की तरह कल्पना को भी देवानंद बहुत पसंद थे। उन्होंने तो कई फिल्मों के ऑफर को ये कह कर मना कर दिया था कि वो फिल्मों में सिर्फ देवानंद के साथ काम करेंगी। इसके बाद साल 1954 में फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ के सेट पर शूटिंग के दौरान देवानंद ने कल्पना को शादी के लिए पूछा। इस पर कल्पना ने झट हां कर दी। फिर दोनों ने शूटिंग छोड़कर फिल्म के सेट पर ही शादी कर ली।