Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chand Mera Dil trailer: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रैजिक लव-स्टोरी में दिखेगी शानदार जोड़ी

Chand Mera Dil Trailer: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का रिलीज हो गया है. आइए जानते हैं कि ट्रेलर कैसा है...

Chand Mera Dil Trailer: फिल्ममेकर करण जौहर एक और रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘चांद मेरा दिल’. इस रोमांटिक फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य की जबरदस्त रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रहा है. वहीं आगे चलकर ये कहानी एक ट्रैजिक लव-स्टोरी में बदल जाती है. ये फिल्म रोमांस, इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त डोज देने वाली है. पहले आप ट्रेलर देखिए.

कैसे है ट्रेलर?

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर 2 मिनट 54 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत अनन्या और लक्ष्य के एक रोमांटिक सीन से होती है. इसी बीच दोनों कपल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है. इसके आगे दोनों के प्यार के शुरुआत की दास्तां देखने को मिलती है. पहले दोनों का मिलना, दोस्ती, फिर प्यार, रोमांस, और फिर झगड़ा. ट्रेलर में स्टोरी के बारे में काफी कुछ पता चलता है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि चांद मेरा दिल एक ऐसी लव स्टोरी है, जिसकी कहानी आगे चलकर एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाती है. अब पूरी कहानी तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी.

---विज्ञापन---

कैसा है अनन्या-लक्ष्य का किरदार

पूरे ट्रेलर में फिल्म के लीड स्टार अनन्या और लक्ष्य ही नजर आते हैं. अनन्या अपने किरदार में कुछ खास नहीं लग रही हैं. उनका किरदार पिछली फिल्मों की तरह ही लग रहा है. अनन्या की एक्टिंग में कोई बदलाव या नयापन नजर नहीं आता. हालांकि लक्ष्य के लिए ये फिल्म काफी खास होने जा रही है, क्योंकि लक्ष्य इस फिल्म से पहली बार इस तरह के फुल प्लेस रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आएंगे. लेकिन ट्रेलर में उनका किरदार भी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पा रहा है.

कब रिलीज होगी फिल्म

बात करें फिल्म की तो चांद मेरा दिल का डायरेक्शन विवेक सोनी ने किया है. इसे प्रोड्यूस करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया है. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 02:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola