---विज्ञापन---

एक दूसरे की बाहों में दिखे अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी, ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्ट आउट

Chand Mera Dil: बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर जारी हो गया है. धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे मेकर्स कुछ खास घोषणा करने वाले हैं.

Chand mera dil

Chand Mera Dil: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया कि वो जल्द ही फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं. हाल ही में प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे वो एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं. अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता…बस थोड़ा पागल होना पड़ता है. फिल्म में लक्ष्य और अनन्या के किरदार का नाम आरव और चांदनी है.

22 मई को रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कल इसका टीजर जारी हो सकता है. हालांकि कैप्शन में मेकर्स ने कुछ साफ बताया नहीं. ऐसे में अब कल क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा. फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसका सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. ये फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

बात करें अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की तो अनन्या आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन के साथ देखा गया था. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. वहीं अनन्या अब लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.

First published on: Apr 05, 2026 09:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.