Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chand Mera Dil देखना इस शख्स को पड़ा भारी, एक के साथ कर रहा था रोमांस, तो दूसरी ने धर दबोचा, फिर जो हुई फजीहत

'चांद मेरा दिल' फिल्म इन दिनों सिर्फ अपनी कहानी की वजह से नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो के चलते भी चर्चा में है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. क्या आपने देखा ये वीडियो?

---विज्ञापन---

Chand Mera Dil फिल्म इन दिनों सिर्फ अपनी कहानी की वजह से नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो के चलते भी चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर एक थिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का फिल्म का गाना बजते ही रोमांटिक अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है. पहले तो लोगों ने उसकी खूब तारीफ की, लेकिन कुछ ही घंटों में मामला ऐसा पलटा कि वही लड़का ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया.

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म देखने के दौरान बवाल!

दरअसल, थिएटर में फिल्म का गाना ‘तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है’ बजते ही लड़का अपनी सीट से उठकर झूमने लगा. उसके साथ बैठी लड़की भी गाने की धुन पर एंजॉय करती दिखी. थिएटर में मौजूद लोगों ने इस पूरे मोमेंट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस लड़के को ‘रोमांटिक बॉयफ्रेंड’ बताकर तारीफ करने लगे. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा पार्टनर हर किसी को मिलना चाहिए, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब एक दूसरी लड़की ने सोशल मीडिया पर दावा कर दिया कि ये लड़का पहले से उसके साथ रिलेशनशिप में था.

लड़की ने किया एक्सपोज

लड़की ने कुछ कथित चैट्स और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि लड़का एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहा था. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. जो लोग पहले लड़के की तारीफ कर रहे थे, वही अब उसे जमकर ट्रोल करने लगे. कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ‘रोमांस के चक्कर में भाई एक्सपोज हो गया.’

लड़के ने दी सफाई

मामला बढ़ता देख लड़के ने भी अपनी सफाई दी. उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि जिस लड़की ने उसे एक्सपोज किया है, उससे उसका पहले ही ब्रेकअप हो चुका था. लड़के के मुताबिक थिएटर में उसके साथ मौजूद लड़की ही उसकी असली गर्लफ्रेंड है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस सफाई से ज्यादा इंप्रेस नजर नहीं आए.

---विज्ञापन---

फिल्म को मिल रहा ऐसा रिस्पॉन्स

बहरहाल, ये पूरा मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं Ananya Panday और Lakshya Lalwani की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ दर्शकों को पसंद आ रही है, दर्शक थिएटर तक खींचे चले जा रहे हैं, हालांकि, फिल्म को लेकर अभी मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं.

First published on: May 27, 2026 03:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola