Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ऋतिक नहीं दे रहे थे डेट्स, इसलिए राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने चलवाईं गोलियां’; इंटरव्यू में डायरेक्टर ने किया रिवील

Rakesh Roshan: फिल्ममेकर राकेश रोशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फायरिंग की घटना को याद किया है। साथ ही इसके पीछे की असली वजह भी बताई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या था?

Rakesh Roshan: फिल्ममेकर राकेश रोशन अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें वो बेटे ऋतिक रोशन और भाई राजेश रोशन के साथ नजर आएंगे। हाल ही में डायरेक्टर ने एक पुरानी घटना को याद किया है। ‘कहो ना प्यार है’ मूवी के रिलीज के बाद राकेश रोशन अंडरवर्ल्ड फायरिंग घटना में घायल हो गए थे। अब उन्होंने इसके पीछे के कारण को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी जान बाल-बाल बची थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी वजह उनके बेटे ऋतिक रोशन थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर राकेश रोशन ने घटना को लेकर क्या कुछ कहा?

मुश्किल था वो दौर

राकेश रोशन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने फायरिंग की घटना का जिक्र किया। ये घटना उनके बेटे ऋतिक रोशन की पहली मूवी ‘कहो ना प्यार है’ के रिलीज होने के बाद की है। जनवरी 2000 रोशन परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय था। जहां एक तरफ उनके बेटे ऋतिक की पहली मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो वहीं दूसरी ओर उसी महीने के आखिर में राकेश रोशन के ऑफिस के बाहर फायरिंग हुई थी, जिस घटना में उन्हें भी दो गोलियां लग गई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और उनकी जान बच सकी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Eisha Singh पर क्यों भड़कीं Chahat Pandey? इंटरव्यू में बोल दिया ‘घटिया’

---विज्ञापन---

अंडरवर्ल्ड ने करवाया था जानलेवा हमला

इंटरव्यू में अब राकेश रोशन ने उस घटना को याद करते हुए कहा, ‘वो हमला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। अंडरवर्ल्ड के लोग चाहते थे कि ऋतिक उनकी मूवी में भी काम करे। मैं उन्हें ये कहकर टालता रहता था कि ऋतिक के पास डेट्स नहीं हैं। फिर वो कहते थे कि वो दूसरे प्रोड्यूसर से डेट्स छीनकर उनको दे दें। मैंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद वो गुस्सा हो गए और उन्हें मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवा दिया। वो समय काफी डरावना था। वहीं इसके बाद से हमें काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। हमने कुछ समय तक मूवीज से भी दूरी बना ली थी।’

---विज्ञापन---

ऋतिक भी छोड़ने वाले थे मूवीज

वहीं इस घटना के बाद से ऋतिक ने भी फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया था। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने इस बात को माना था कि वो इस घटना के बाद मूवीज छोड़ने वाले थे। वो अपने पिता के लिए स्टारडम छोड़ने के लिए भी तैयार हो गए थे। उनका मानना था कि पिता से बड़ा जीवन में कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मां का खत पढ़ छलके Karanveer के आंसू, फैंस बोले- ईशा यहां भी एक्टिंग…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 15, 2025 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola