Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haiwaan Day 1 Advance Booking: पहले दिन कैसा प्रदर्शन करेगी ‘हैवान’, क्या अक्षय-सैफ की फिल्म देगी ‘हनुमान अंश’ को टक्कर?

Haiwaan First Day Advance Booking Report: सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हैवान' 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया.

Haiwaan First Day Advance Booking Report
Haiwaan First Day Advance Booking Report

Haiwaan First Day Advance Booking Report: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं. 11 सितम्बर को रिलीज हो रही फिल्म ‘हैवान’ में उनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. फिल्म में सैफ अली खान एक दिव्यांग का रोल निभा रहे हैं. वहीं, अक्षय कुमार इसमें विलेन बने हुए हैं. इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म का क्या हाल हैं?

‘हैवान’ के सामने बड़ी चुनौती

दिलचस्प बात ये है कि ‘हैवान’ ऐसे वक्त में रिलीज हो रही है, जहां पहले से ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ और बहुत ही कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर हैवान को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

---विज्ञापन---

‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग

बात करें ‘हैवान’के एडवांस बुकिंग की तो इस मामले में फिल्म ने जोरदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के मुताबिक अब तक, इस फिल्म ने प्री टिकट सेल में बिना ब्लॉक सीटों के 75.73 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 2.31 करोड़ है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले तक यानी आज गुरुवार तक इसके देशभर में 34601 टिकट बिके हैं, जो कि 6497 शोज के लिए हैं. आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकते हैं.

‘हैवान’ देगी ‘हनुमान अंश’ को टक्कर?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हनुमान अंश छाई हुई है. हाल ही में आई फिल्में ‘मिर्जापुर द मूवी’ और टॉक्सिक भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई हैं. ऐसे में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के लिए ये मुश्किल पैदा कर सकती है. बॉक्स ऑफिस ‘हनुमान अंश’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 35 दिन पूरे कर लिए हैं और लगातार बनी हुई है. फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ पार हो गया और तेजी से 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ‘हैवान’ के आने से ‘हनुमान अंश’ पर कोई असर पड़ता है या ‘हनुमान अंश’ फिल्म ‘हैवान’ पर भारी पड़ती है.

First published on: Sep 10, 2026 09:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola