Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं. कमाई के मामले में ये फिल्म हर दिन एक नया इतिहास बना रही है. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तेजी से 200 करोड़ के करीब पहुंच रही है.
35वें दिन की कमाई
हनुमान अंश ने 34वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब बात करें 35वें दिन की तो, ‘हनुमान अंश’ ने अब तक ₹7.02 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹189.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹160.15 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
तीसरे हफ्ते से बदली ‘हनुमान अंश’ की किस्मत
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म पहले दो हफ्ते बिल्कुल नहीं चली. वहीं तीसरे हफ्ते से इसने कमाल कर दिया. इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और अब ये तेजी से 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 10 लाख का कलेक्शन किया था. इस तरह पहले हफ्ते इसने 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते इसकी कमाई मात्र 40 लाख रुपये रही. फिर तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया और इसने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया और लगातार रिकॉर्ड बनाती गई. ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का जीवन दिखाया गया है. ये फिल्म बाबा के बचपन और युवास्था को बखूबी दिखाती है. फिल्म में पूर्णिमा तिवारी, शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स शामिल है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का लीड किरदार निभाया है. इसकी कमाई के आगे हाल ही में रिलीज हुई फिल्में ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘टॉक्सिक’ भी पानी भर रही हैं.