Waiting Hai Trailer: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. वहीं इस फिल्म के मशहूर किरदार ‘मुन्ना भैया’ यानी एक्टर दिव्येंदु अब अपकमिंग सीरीज ‘वेटिंग है’ से एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. सीरीज में दिव्येंदु रेलवे कॉन्स्टेबल का रोल में शामिल हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया है.
‘वेटिंग है’ का ट्रेलर रिलीज
वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ के ट्रेलर में कन्फर्म रेलवे टिकट पाने के आम संघर्ष पर आधारित कहानी की झलक दिखाई गई है. इसकी कहानी में सेट है, जहां सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) नाम का एक रेलवे कॉन्स्टेबल है और अपनी नई नौकरी में जमने की कोशिश कर रहा है. कहानी में मोड़ तब आता है जब वो देखता है कि बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही सेकंड में रेलवे टिकट कन्फर्म हो जाते हैं. आगे सुगम इस मामले में एक बहुत बड़े स्कैम का पर्दाफाश करता है.
रेलवे टिकट स्कैम की कहानी
सुगम इस मामले की जांच शुरू करता है और जल्द ही अफरोज हम्सा (भुवन अरोड़ा) का पीछा करने लगता है. अफरोज एक टेक एक्सपर्ट है, जिसने टिकट बुकिंग सिस्टम का तोड़ निकाल लिया है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है एक बहुत बड़े रैकेट का खुलासा होता है. सुगम की पत्नी प्रिंसी (हर्षिता गौर) भी उसे मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहती है.
सीरीज के ट्रेलर में सुगम और उनकी पत्नी के बीच संघर्ष भी दिखता है. सुगम अपने परिवार और अपनी नौकरी के बीच तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं. थ्रिल के साथ ही इस सीरीज में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलने वाला है.
सीरीज को लेकर दिव्येंदु ने क्या कहा?
इस सीरीज को लेकर दिव्येंदु ने कहा, ‘सुगम की जिस बात ने मुझे आकर्षित किया, वो यह है कि वह कोई आम पुलिस वाला नहीं है जिसे सब कुछ पता हो. वो प्रोफेशनल तौर पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है और साथ ही अपनी पर्सनल और नई शादीशुदा जिंदगी की सच्चाइयों का भी सामना कर रहा है. ये बैलेंस उसे बहुत रिलेटेबल बनाता है. मुझे उसके इस पहलू को एक्सप्लोर करने में मजा आया.’
कब रिलीज होगी सीरीज?
बात करें सीरीज की तो ‘वेटिंग है’ को समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया है. इसमें दिव्येंदु के अलावा हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवार भी शामिल हैं. इस सीरीज को ज्योति देशपांडे और अजय राय ने प्रोड्यूस किया है और इसे जियो स्टूडियोज ने पेश किया है. ये सीरीज 16 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.