Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

4-5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों सहीत OTT पर मचाया था तहलका, ऑस्कर में भी गई

सिनेमाघरों के साथ ही ये फिल्म ओटीटी पर छाई रही. फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से पूरे देशभर में नाम कमाया. इसे भारत की ओर से 97वें ऑस्कर अवार्ड्स में ऑफिशियल एंट्री के रूप में भी शामिल किया गया.

---विज्ञापन---

Laapataa Ladies

Bollywood Movie: इस फिल्म की शानदार कहानी ने पूरे बॉलीवुड को एक नई दिशा दिखाई. न कोई बड़ा स्टार, न कोई बड़ा बजट, मामूली से बजट में बनीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमल कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सिनेमा के ‘धुरंधर’ भी नहीं कर सके. छोटे बजट में तैयार हुई इस फिल्म की दमदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया. अपने बजट से कई गुना कमाई कर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो राज किया ही, वहीं ओटीटी पर भी इसका बोल-बाला रहा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

फिल्म ने ऑस्कर में भी कमाया नाम

बेहतरीन कहानी और किरदारों से सजी ये फिल्म आपको अंत तक बांधे रखती है. सिनेमाघरों में ये 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. जी हम बात कर रहे हैं सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ की, जो भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी, लेकिन नॉमिनेशन की रेस से बाहर हो गई. ‘लापता लेडीज’ का निर्देशन सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने किया है. फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. वहीं इस फिल्म के निर्माता खुद आमिर खान थे. कहानी की बात करें तो ‘लापता लेडीज’ की कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ट्रेन में दूसरी दुल्हन से एक्सचेंज हो जाती है और पहली दुल्हन को ढूंढने पर यह पूरी कहानी बेस्ड है. इसमें बेहद ही कम उम्र में लड़कियों की शादी करवा देने पर एक सोशल मैसेज भी दिया गया है.

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई फिल्म

बजट और कमाई की बात करें तो, लापता लेडीज का बजट 4 से 5 करोड़ रुपये है और इसने भारत में 20 और वर्ल्डवाइड 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं बाद में जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया तो, फिल्म को और भी पॉपुलैरिटी मिली. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 अप्रैल 2024 को स्ट्रीम हुई और यहां भी इसे भरपूर प्यार मिला. कई दिनों तक फिल्म Netflix पर ट्रेंडिंग में छाई रही. इसी के साथ लापता लेडीज नेटफ्लिक्स पर 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन सीरीज बनीं. इसके साथ ही इसे कई अवॉर्ड्स मिले, जिसमें प्रतिभा रांटा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड 2025, बेस्ट फिल्म का आईफा अवार्ड 2025, नितांशी गोयल को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड, किरण राव को बेस्ट डायरेक्ट के लिए फिल्मफेयर अवार्ड 2025, रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड और बिप्लब गोस्वामी को बेस्ट स्टोरी के लिए आईफा अवार्ड मिला था.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2026 04:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola