Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

57 साल पहले आई इस फिल्म में थे 11 गाने, मजेदार कहानी ने जीत लिया था दर्शकों का दिल, हुई थी HIT

57 Years Of Padosan: साल 1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' ने 57 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म में मजेदार स्टारकास्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. बोस ऑफिस पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी.

---विज्ञापन---

57 Years Of Padosan

57 Years Of Padosan: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘पड़ोसन’ को आज भी खूब पसंद किया जाता है. जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी हर किसी को हंसाया है. आज इस फिल्म ने 57 साल पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म में लीजेंडरी एक्ट्रेस सायरा बानों, किशोर कुमार, महमूद और सुनीत दत्त जी लीड रोल में थे. इन सबकी जुगलबंदी ने फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म को बीते साल पर्दे पर रि-रिलीज भी किया गया था.

हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन ने फिल्म के 57 साल पूरे होने की खुशी में एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राजश्री प्रोडक्शन ने इस फिल्म के आइकॉनिक किरदारों को याद किया है, जिसमें सायरा बानो, किशोर कुमार, महमूद, और सुनीत दत्त शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म में थे 11 गानें

इस फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसे तगड़ा रिस्पांस मिला था. इस फिल्म की कहानी और डायलॉग ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. वहीं इसमें शामिल 11 गानों को भी खूब पसंद किया गया. इसी वजह से ये फिल्म फिल्म अपने समय की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बानी थी. कलेक्शन के मामले में फिल्म ने दुनियाभर में 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे, फिल्म का बजट 1 करोड़ से भी कम था.

फिल्म के लीड रोल में शामिल एक्ट्रेस सायरा बानो ने इसमें ‘बिंदु’ नाम की लड़की का किरदार निभाया था. वहीं सुनील दत्त ने भोला नाम का किरदार निभाया था, जिसे बिंदु से प्यार हो जाता है और वो नाटक करता है कि उसे अच्छा गाना गाने आता है. लेकिन बाद में भोला की सच्चाई बिंदु के सामने आ जाती है. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है. फिल्म के बाकि किरदार भी आपको बहुत पसंद आएंगे. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Nov 29, 2025 04:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola