Bollywood Actress Fashion: जाह्नवी कपूर की देसी अदाओं की दुनिया दीवानी है। जाह्नवी अक्सर ही अपने कर्व्स और कमाल लुक्स से सबको हैरान कर देती हैं। हाल ही में उन्होंने जयंती रेड्डी के लिए रैम्प वॉक की थी, और रैम्प पर जाह्नवी का लहंगा-साड़ी वाला लुक फैंस के दिलों का चैन चुरा ले गया है…एक्ट्रेस ने अपने इस इवेंट की फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं, जिनमें उन्हें ब्लश पिंक लहंगा साड़ी पहने एकदम देसी बार्बी वाली वाइब्स देते हुए देखा जा सकता है। इस खूबसूरत से लुक में जाह्नवी के खूबसूरत दुपट्टे ने उनकी शोभा को और बढ़ा दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी फैशन के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। कहने को तो उनकी उम्र 50 साल हो गई है। वह दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उनका अंदाज साल दर साल और भी हसीन होता जा रहा है। और, इन दिनों तो वह साड़ी पहन अपनी ब्यूटी से लोगों का दिल जीत रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी अपने फैशन सेंस से हर किसी को टफ कंपटीशन देती हैं। हाल ही में हुमा कुरैशी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह बेहद हॉट लग रही हैं…. एक्ट्रेस ने इस लुक को इंस्टा पर शेयर भी किया हैं। येलो कलर के ऑउटफिट में हुमा अलग अलग पोज़ भी देती हुई नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं इस कमाल की ड्रेस में हुमा कुरैशी का अंदाज बेहद खूबसूरत और शानदार दिख रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फैशन सेंस की तारीफ किए बिना फैंस भी नहीं रह पाते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रीसेंट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो येलो कलर की bodycon ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। रकुल ने इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कम्पलीट किया हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शहनाज गिल
पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें यो यो हनी सिंह के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा शहनाज गिल ने खुद की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अनोखी हेयरस्टाइल किए देखा जा सकता है… एक्ट्रेस ऑरेंज और ब्लैक कलर में वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट कैरी किए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोनम बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग मिलियन्स में है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट लूटती रहती हैं। ऐसे में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कम्पलीट किया हुआ हैं।

मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फैशन को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो व्हाइट कलर के टॉप और जीन्स में बेहद ही silzzing लग रही हैं। एक्ट्रेस मिरर के सामने पोज करती हुई भी दिख रही हैं। फैंस को मौनी का ये लुक काफी पसंद आ रहा हैं।

दिशा पटानी
एक्ट्रेस दिशा पटानी की तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच दिशा पटानी की नई फोटोज सामने आई हैं, इन फोटोज में एक्ट्रेस बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। दिशा फोटोज के लिए किलर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इस कातिलाना अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।

तमन्ना भाटिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस येलो कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस के अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं।