Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट ने एक रात में छोड़ी फिल्मी दुनिया, फिर की वकालत की पढ़ाई

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज से शुरू हो गया है। शो के प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने शो की 14वीं कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का आगाज कर दिया है। सलमान खान ने पहली कंटेस्टेंट अशनूर कौर से लेकर आखिरी कंटेस्टेंट अमाल मलिक तक से लोगों को रूबरू करवाया। इस दौरान सलमान सभी सदस्यों के साथ हंसी मजाक करते और उनकी टांग खींचते हुए दिखे। लेकिन इस दौरान की 14वीं कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अलग दिखाई दी। वहीं, शो के प्रीमियर पर सलमान ने एक्ट्रेस कुनिका की जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। चलिए जानते हैं कि सलमान ने कुनिका को लेकर कौन-सा खुलासा किया।

बॉलीवुड को छोड़ की वकालत

प्रीमियर पर सलमान ने कुनिका सदानंद को शो की 14वीं कंटेस्टेंट के रूप में स्टेज पर इंट्रोड्यूस किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे कुनिका के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। कुनिका ने हिन्दी सिनेमा में 110 से अधिक फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर वह नेगेटिव रोल में नजर आई हैं। इस दौरान ही सलमान ने कुनिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कैसे कुनिका ने फैसला लेकर सिर्फ एक रात में बॉलीवुड को छोड़ दिया था और वकालत की पढ़ाई की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ग्रैंड प्रीमियर पर भिड़े शहबाज और मृदुल, जानें किसे मिली घर में एंट्री

किस तरह के केस लड़ती हैं कुनिका?

इसके बाद सलमान कुनिका से सवाल करते हैं कि वह वकील बनने के बाद इस तरह के केस कोर्ट में लड़ती हैं, जिसके जवाब में कुनिका बताती है कि वह सिर्फ एक एडवोकेट हैं और छोटे-मोटे केस लड़ती है। इस पर सलमान उनकी टांग खीचते हुए भी दिखाई दिए। साथ ही सलमान ने कुनिका के साथ काफी फ्लर्ट भी किया। सलमान ने बताया कि कुनिका को 61 उम्र में 25 साल के लड़के छेड़ते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2025 11:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola