Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 में शॉकिंग Elimination, फिनाले के करीब बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते घर में तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे। नॉमिनेटेड लोगों में से एक घरवाले का फिनाले से पहले शॉकिंग एविक्शन हो गया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घर में बचे हुए 9 कंटेस्टेंट के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट रजत, श्रुतिका और चाहत नॉमिनेटेड थे। अब खबर आ रही है कि इनमें से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। इस कंटेस्टेंट के बेघर होने से घरवालों को शॉक लगा है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है।

‘बिग बॉस 18’ में मिड वीक एविक्शन, श्रुतिका हुईं शो से बाहर

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते जिस सदस्य का सफर खत्म हुआ है वो कोई और नहीं श्रुतिका अर्जुन हैं। इस बार का एलिमिनेशन जनता के वोट्स के आधार पर हुआ है। बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन शामिल थे। श्रुतिका के एविक्शन के बाद चाहत पांडे और रजत दलाल इस हफ्ते के वीकेंड का वार तक सुरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फैंस के लिए रजत दलाल विनर

रजत दलाल की ‘बिग बॉस 18’ की जर्नी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। शुरुआत में समीकरण बदलने के कारण उन्हें “यूटर्न” और “पलटू” जैसे टैग मिले, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना ग्रुप बनाया। अब घर में उनकी दोस्त केवल चाहत पांडे बची हैं। बाहर उनकी पॉपुलैरिटी की बात करें तो फैंस उन्हें टॉप फाइनलिस्ट और सीजन का विनर मानते हैं। वो करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना जैसे कंटेस्टेंट को पॉपुलैरिटी में पीछे छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें:  चहल से तलाक की अफवाहों पर पहली बार Dhanashree बोलीं-मेरे करैक्टर के बारे में गलत…

---विज्ञापन---

टिकट टू फिनाले ने बदला गेम

‘बिग बॉस 18’ टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिससे गेम पलट गया। इस टास्क में विवियन और चुम बिग बॉस 18 के पहले फाइनलिस्ट बनने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। विवियन ने चुम को हराकर ‘टिकट टू फिनाले’ जीता था, लेकिन उन्होंने टिकट टू फिनाले लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद चुम ने भी इसके लिए मना कर दिया। बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले लेने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal नहीं! Bigg Boss 18 के टॉप 3 होंगे ये कंटेस्टेंट, KRK की भविष्यवाणी

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2025 09:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola