Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 Double Eviction: Digvijay Rathee के बाद इस कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, इस हफ्ते डबल एविक्शन के आसार

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 में अचानक से दिग्विजय राठी का शॉकिंग एविक्शन हो गया है। वीकेंड के वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कोई एक बेघर हो सकता है। आइए जानते हैं कि डबल एविक्शन में किसका नाम सामने आ रहा है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Double Eviction
Bigg Boss 18 Double Eviction

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 से से दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) बेघर हो गए हैं। फिर भी अभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के लिए वोटिंग लाइन खुली हैं। इसका मतलब साफ है कि वीकेंड के वार पर एक और एविक्शन हो सकता है। दिग्विजय राठी के एविक्शन का सारा ब्लेम श्रुतिका पर जा रहा है। एक तरफ श्रुतिका को टाइम गॉड बनने के लिए दिग्विजय ने काफी मदद की थी। वहीं दूसरी तरफ टाइम गॉड का सबसे बड़ा हाथ था उन्हें बेघर करने में। आइए देखते हैं कि डबल एविक्शन में कौन से कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है।

कॉन्ट्रिब्यूशन के हिसाब से रैंकिंग

बिग बॉस 18 में नई टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को बिग बॉस के घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के हिसाब से रैंकिंग करना था। इसमें उन्होंने टाॉप 7 में अपने फेवरेट्स को रखा जिनके नाम हैं रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, करणवीर मेहरा सारा अरफीन खान, शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना। बॉटम रैंकिंग लिस्ट में आने वाले कंटेस्टेंट की तो इसमें नाम हैं- चाहत पांडेय कशिश कपूर ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा। इसके बाद में बिग बॉस ने बताया कि टॉप 7 घर में सेफ हैं और बॉटम के कंटेस्टेंट में से किसी एक का पत्ता साफ होने वाला है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिग्विजय राठी  का शॉकिंग एविक्शन

बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था जिसमें घरवालों को बॉटम 6 के कंटेस्टेंट से किसी एक का नाम बताने को कहा जिसे बाहर होना चाहिए। इसमें चुम, करणवीर, चाहत, दिग्विजय ने यामिनी का नाम लिया। शिल्पा ने एडिन का नाम लिया और रजत, विवियन, अविनाश, सारा, कशिश, ईशा, एडिन और यामिनी ने दिग्विजय का नाम लिया। ज्यादातर वोट दिग्विजय के अगेंस्ट गए। इसके बाद उनका सफर खत्म हो गया। दिग्विजय को बेघर होने के बाद भारी नुकसान हुआ है।

डबल एविक्शन पर किसका नाम आगे

बिग बॉस 18 से घरवालों की वोटिंग के हिसाब से दिग्विजय राठी बेघर तो हो ही गए हैं। वहीं बिग बॉस के फैन पेज की पोस्ट के अनुसार इस बार घर में डबल एविक्शन होने वाला है। वीकेंड के वार के दौरान एक और एविक्शन हो सकता है। दिग्विजय के बाद अगला नंबर है यामिनी मल्होत्रा का सफर बिग बॉस से खत्म हो सकता है। यामिनी का नाम रैंकिंग लिस्ट के हिसाब से डबल एविक्शन के लिए सामने आ रहा है। क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट भी मिले हैं और टाइमगॉड बनी श्रुतिका ने उन्हें रैंकिंग लिस्ट में बॉटम में भी डाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें:  ‘मुझे 65 इंजेक्शन लगे फिर बच्चे की रुक गई हार्टबीट’, 3 महीने बाद मिसकैरेज पर एक्ट्रेस का छलका दर्द  

---विज्ञापन---

इस कंटेस्टेंट का नाम भी आया सामने

यामिनी मल्होत्रा तो  बॉटम में हैं ही लेकिन इडिन रोज पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि रैंकिंग लिस्ट में वो बॉटम 2 में हैं। जाहिर सी बात है कि खतरा तो यामिनी के साथ- साथ इडिन पर भी है। वोटिंग ट्रेंड हर दिन कंटेस्टेंट के गेम को देखते हुए बदलते रहते हैं। वीकेंड के वार तक देखना होगा कि दोनों नाम में से कौन सेव होता है या कौन बेघर। वोटिंग के हिसाब से वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान खुद ही घर में अनाउंस करेगें आकर।

यह भी पढे़ें: Bigg Boss 18 EVICTION: दिग्विजय राठी के एलिमिनेशन से फैंस का फूटा गुस्सा

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2024 09:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola