Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity Master Chef की कंटेस्टेंट्स लिस्ट रिवील, देखें कौन-कौन कर रहा पार्टिसिपेट

Celebrity Master Chef Contestants List: सेलिब्रिटी मास्टर शेफ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं शो में कौन-कौन पार्टिसिपेट कर रहा है?

---विज्ञापन---

Celebrity Master Chef Contestants List: सेलिब्रिटी मास्टर शेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस शो में दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं। हाल ही में शो की रिलीज डेट सामने आई है, जिसके बाद से फैंस शो को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं शो का प्रोमो भी दर्शकों को खूब पसंद आया। शो में टीवी के मशहूर सेलिब्रिटी कुकिंग करते नजर आएंगे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 18 में फिनाले से पहले बेघर होंगे ये 3 कंटेस्टेंट्स? समीकरण बदले तो पलटेगा गेम

---विज्ञापन---

कौन हैं शो का होस्ट?

सेलिब्रिटी मास्टर शेफ को फराह खान, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना होस्ट करने वाले हैं। शो में ये सेलेब्स के खाने को जज करते नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें तीन होस्ट दिखाई दिए। फराह अपने ह्यूमर से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी। वहीं बाकी दो होस्ट रणवीर और विकास कंटेस्टेंट्स को इंस्ट्रक्ट करते दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

कौन-कौन करेगा पार्टिसिपेट?

वहीं शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स की भी लिस्ट रिवील कर दी गई है। दीपिका कक्कड़ का नाम तो पहले ही रिवील हो चुका है। वहीं अब बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। दीपिका के साथ इस शो में राजीव अदातिया, मिस्टर फैजू, निक्की तंबोली, अभिजीत सावंत, कविता सिंह, चंदन प्रभाकर और उषा नाडकर्णी जैसे सेलेब्स किचन में खाना बनाते नजर आएंगे।

कहां होगा स्ट्रीम?

वहीं फिलहाल शो की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे जनवरी या फरवरी तक रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं शो को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड बिना शादी बनेंगी मां, इंटरव्यू में बच्ची का नाम रिवील

First published on: Jan 10, 2025 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola