Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

दिल्ली हाईकोर्ट ने किए संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज, प्रिया कपूर नहीं बेच पाएंगी प्रॉपर्टी, करिश्मा कपूर के लिए बड़ी राहत

Sunjay Kapur Account Freeze: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चो के लिए बड़ी राहत मिली हैदिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं. अब प्रिया कपूर संजय कपूर की प्रॉपर्टी को न बेच पाएंगी और न ही ट्रांसफर कर पाएंगी.

Sunjay Kapur Account Freeze: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद घर में संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है. इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को बडी राहत मिली है. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा के बच्चों की अर्जी पर अंतरिम रोक की इजाजत दी. हाईकोर्ट ने साफ कहा कि प्रिया कपूर अब किसी भी प्रॉपटी को ना तो बेच सकती हैं और ना ही ट्रांसफर कर सकती हैं.

संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज

इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दो बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी को मंजूरी दे दी है. उनकी सौतेली मां, प्रिया कपूर को संजय कपूर द्वारा छोड़ी गई संपत्ति को खत्म करने से रोक दिया है. जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा संपत्ति को खत्म नहीं किया जाना चाहिए. संपत्ति को बचाकर रखने की जरूरत है. इसी कड़ी में दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर के बैंक अकाउंट्स के ऑपरेशन पर रोक लगाई. हाई कोर्ट ने संजय कपूर के बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए. दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि अगर ट्रायल स्टेज पर वसीयत जाली साबित होती है, तो यह समायरा और कियान के साथ अन्याय होगा. कोर्ट ने ये भी माना कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की मां ने वसीयत की सच्चाई और वैधता पर सवाल उठाए हैं. ऐसे में अब ये जिम्मेदारी प्रिया कपूर पर है कि वो इन शंकाओं को दूर करें.

---विज्ञापन---

कोर्ट ने इन चीजों पर लगाई रोक

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक ट्रायल पूरा नहीं होता है तब तक भारतीय कंपनियों के शेयर या हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं होगा. इसी के साथ संपत्ति को बेचना, गिरवी रखना या ट्रांसफर करना मना है. प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने पर रोक, पर्सनल सामान, आर्टवर्क आदि बेचने पर भी रोक लगाई है. इसके अलावा 2 भारतीय बैंकों के 3 खातों से पैसे निकालने पर रोक और विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के संचालन पर भी रोक लगाई है.

---विज्ञापन---

संजय कपूर ने रचाई तीन शादियां

बता दें कि संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था. संजय ने तीन शादियां रचाई थी. उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जिनसे 2000 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद संजय कपूर ने दूसरी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से की. दोनों का रिश्ता 13 साल चला फिर 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया. संजय-करिश्मा के 2 बच्चे हैं. दूसरी शादी से तलाक के बाद साल 2017 में संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव संग रचाई. प्रिया और संजय के एक बेटा है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.