Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Tanvi the Great’ की रिलीज से पहले OTT पर देखें ये 5 ड्रामा फिल्में, छू लेंगी आपका दिल

अगर आप 'तन्वी द ग्रेट' का इंतजार कर रहे हैं, तो रोहित सराफ की ‘वो भी दिन थे’ से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’ जैसी ड्रामा फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं। ये फिल्में इमोशंस, दोस्ती और यादों से भरपूर हैं और दिल को छू जाती हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Social Media

अनुपम खेर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक ऐसी बहादुर लड़की की कहानी है जो ऑटिज़्म से जूझ रही है, लेकिन फिर भी अपने सपनों को पूरा करने की ठान लेती है। फिल्म की कहानी युवाओं को प्रेरित करती है और उनके संघर्षों को दिखाती है। अगर आप ‘तन्वी द ग्रेट’ का इंतजार कर रहे हैं, तो इस दौरान आप OTT  पर कुछ और दिल को छू लेने वाली कहानियां देख सकते हैं।

दिल दोस्ती इटीसी 

2007 में आई इस फिल्म की कहानी दो कॉलेज छात्रों, अपूर्व (इमाद शाह) और संजय (श्रेयस तलपड़े) के इर्द-गिर्द घूमती है। अपूर्व एक अमीर और बेफिक्र लड़का है, जबकि संजय एक सीरियस बिहारी छात्र है। दोनों एक-दूसरे को चुनौती देते हैं और उनकी दोस्ती और प्यार की जर्नी को दिखाया गया है। ये फिल्म JioCinema पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

तमाशा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो समाज की उम्मीदों से जूझते हुए अपनी असली पहचान की तलाश करता है। यह फिल्म बताती है कि हर इंसान के अंदर एक कहानी होती है, जिसे वो दुनिया से छुपाता है, लेकिन खुद से नहीं। ये फिल्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

वो भी दिन थे

इस फिल्म की कहानी एक जमशेदपुर का हाई स्कूल स्टूडेंट राहुल सिन्हा (रोहित सराफ) की है। यह उसकी किशोरावस्था, पहले प्यार और गहरी दोस्ती के सफर को दिखाती है। बड़े हो चुके राहुल जब अपने स्कूल लौटता है, तो उसकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। फिल्म स्कूल लाइफ, रिश्तों और उस दौर के इमोशनल उतार-चढ़ाव को दिखाती है। ये फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

छिछोरे

यह फिल्म अनिरुद्ध (सुशांत सिंह राजपूत) नाम के एक व्यक्ति की कहानी है, जो अपने बेटे को आत्महत्या की कोशिश करते देख अतीत में झांकने लगता है। कहानी हमें उसके कॉलेज के दिनों में ले जाती है, जहां वो और उसके दोस्त ‘लूजर’ कहे जाते थे। फिल्म यह बताती है कि असफलता भी जिंदगी का हिस्सा है और इससे हार नहीं मानना चाहिए। ये फिल्म JioCinema पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जो जॉन ग्रीन के मशहूर उपन्यास ‘The Fault in Our Stars’ पर आधारित है। इसमें दो कैंसर पीड़ित युवाओं किजी और मैनी की कहानी है, जो एक-दूसरे के साथ जिंदगी को खुलकर जीना सीखते हैं। फिल्म प्यार, दर्द और जिंदगी की कदर को खूबसूरती से दिखाती है। ये फिल्म JioCinema पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Amaal Mallik की पोस्ट से भावुक हुए पिता Daboo Malik, शेयर की दिल छू लेने वाली बात

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 13, 2025 03:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola