Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आ रही दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म, बजट 8500 करोड़, ट्रेलर देख घूम जाएगा दिमाग

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल्स वर्ल्ड को नई फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' जल्द ही सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है. हाल ही में इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.मार्वल्स वर्ल्ड को नई फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' जल्द ही सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है. हाल ही में इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

---विज्ञापन---

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ (Avengers: Doomsday) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी और भी ज्यादा बढ़ गई है. ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ के धमाकेदार ट्रेलर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

खूंखार विलेन के रूप में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

बता दें इस बार की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. एवेंजर्स की इस नई फिल्म में ‘आयरन मैन’ फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी तो हो रही है, लेकिन वह हीरो बनकर नहीं, बल्कि एक खूंखार विलेन के रूप में लौट रहे हैं. फिल्म का बजट 8500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म कैसी होगी.

---विज्ञापन---

‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ का ट्रेलर

बात करें हाल ही जारी ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ के ट्रेलर के बारे में तो इसे ‘सिनेमाकॉन 2026’ में फैंस के लिए एक्सक्लूसिव रिलीज किया गया है. इस दौरान रॉबर्ट डाउनी जूनियर और कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने वाले क्रिस इवांस भी मौजूद रहे. ट्रेलर के शुरुआत में सिल्वर मास्क के पीछे छुपे ‘डॉक्टर डूम’ उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर के किरदार से पर्दा उठाया जाता है.

एवेंजर्स की दुनिया में होगा महामुकाबला

इसके बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपना नकाब हटाते हुए पूरे मल्टीवर्स को जीतने की चेतावनी देते हैं और कहते हैं कि वो इस बार वो दुनिया को बचाने नहीं, बल्कि उस पर राज करने आए हैं. ट्रेलर में जहां एक तरफ गैम्बिट और वुलवरीन जैसे किरदारों के बीच जबरदस्त एक्शन की झलक मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ ‘थॉर’ और ‘डॉक्टर डूम’ के बीच भी जोरदार टक्कर दिखाई गई है. बता दें अभी इसका ऑफिशियल ट्रेलर मेकर्स ने कहीं भी रिलीज नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेलर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’?

बता दें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ 18 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी में इस बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), वैनेसा किर्बी सहित ‘फैंटास्टिक फोर’ और एवेंजर्स के कई बड़े और पुराने कलाकार शामिल हैं. ऐसे में ये फिल्म काफी खास और नॉस्टैल्जिक होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ हॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 8500 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2026 11:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola