Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से जूझ रही यूथ इंफ्लुएंसर का 19 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस

टिक टॉक इंफ्लुएंसर अन्ना ग्रेस फेलन का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। वही ब्रेंन कैंसर से जूझ रही थीं। उनके जानें से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वालीं 19 साल की टिक टॉक इंफ्लुएंसर अन्ना ग्रेस फेलन का 23 मई 2025 को निधन हो गया। वह पिछले 8 महीनों से ग्लियोब्लास्टोमा नाम की गंभीर ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। अन्ना ने अपनी बीमारी की कहानी टिक टॉक पर शेयर की थी, जिससे उन्हें 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिले। उनकी हिम्मत और आस्था ने बहुत लोगों को प्रेरित किया। उनके परिवार ने उनके अकाउंट से उनकी मौत की जानकारी दी और सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

एना ग्रेस फेलन का निधन

अमेरिका की 19 वर्षीय टिकटॉक स्टार एना ग्रेस फेलन का निधन हो गया है। वह लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। शनिवार, 24 मई को उनके आधिकारिक टिकटॉक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की गई। उनके परिवार की ओर से पोस्ट में लिखा गया, “यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी बेटी, एना ग्रेस फेलन अपने प्रभु और यीशु मसीह के पास चली गई।” इसी कैप्शन में आगे लिखा गया, “आप में से कई लोगों ने कैंसर के साथ उसकी कठिन लड़ाई को देखा है और उसके अटूट विश्वास की गवाही भी बनी है।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रार्थनाओं के लिए जताया आभार

परिवार ने सभी फैंस को शुक्रिया करते हुए कहा, “ट्रीटमेंट और शांति के लिए की गई हजारों प्रार्थनाओं के लिए आभार। हमें इस बात की राहत है कि अब वह स्वर्ग में हैं, जहां वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।” बत दें कि एना को करीब एक साल पहले ग्रेड 4 घातक ब्रेंन ट्यूमर का पता चला था, जिसे डिफ्यूज मिडलाइन ग्लियोमा के रूप में पहचाना गया। यह ट्यूमर बेहद आक्रामक और लाइलाज था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Anna Grace (@phelann.annaa)

---विज्ञापन---

 

सामाजिक और धार्मिक रूप से सक्रिय थीं एना

अपने इलाज के लिए एना और उनके परिवार ने GoFundMe कैंपेन की शुरुआत की थी। इसका मेन गोल 1 लाख डॉलर था, लेकिन केवल 66,030 डॉलर ही जुटाए जा सके। उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि एना ने जेफरसन, जॉर्जिया में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह एक मेडिकल प्रैक्टिस में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। इसके अलावा वह अपने स्थानीय ईसाई चर्च से भी जुड़ी हुई थीं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anna Grace (@phelann.annaa)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार की जानकारी

परिवार ने बताया कि एना का अंतिम संस्कार 29 मई को जॉर्जिया के गैलिली क्रिश्चियन चर्च में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वहीं स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। उनके पीछे माता-पिता विलियम ‘बडी’ फेलन, नादिन फेलन, भाई हार्पर डेविड फेलन और अन्य परिजन के बीच शोक की लहर दौड़ रही है। वहीं उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो में कौन होगा सबसे पहला गेस्ट? फिर से नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’

First published on: May 26, 2025 08:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola